देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखन्ड के सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की सम्बद्धता (अटैचमैन्ट) समाप्त करने के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के सराहनीय प्रयास को कुछ विभाग पलीता लगा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमन्त्री ने सभी विभागों में सम्बद्ध कार्मिकों की तत्काल प्रभाव से सम्बद्धता समाप्त कर उनके मूल विभाग में वापस भेजे जाने के निर्देश दिये थें। स्वयं मुख्यमन्त्री ने सचिवालय व अपने आवास कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की सम्बद्धता खत्म कर दी थी। सहकारिता, कृषि,परिवहन, शिक्षा व विधानसभा में भी सभी कार्मिकों का अटैचमैन्ट समाप्त कर उनके मूल तैनाती स्थल हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया था। सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खन्डूरी ने भी पहल कर विस में तैनात उन सभी सम्बद्व कार्मिको को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। कृषि मन्त्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग से अटैचमैन्ट सिस्टम को समाप्त कर ऐसे कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया था। इसके विपरीत निदेशालय राज्य कर्मचारी बीमा योजना देहरादून ने नियमों को दर किनार कर अपने चहेते चीफ फार्मेसिस्ट बरकत अली की सम्बद्धता समाप्त न कर उसें पुनः निदेशालय में समायोजित कर लिया है। जबकि अन्य सम्बद्ध कार्मिक अपने मूल तैनाती स्थान पर वापस चले गये। बताया जाता है कि सियासी रसूखों के चलते उक्त चीफ फार्मेसिस्ट कई सालों से अपनी सुविधानुसार वर्ष 2016 से निदेशालय में सम्बद्ध रहकर कार्यरत है। जबकि उसका मूल तैनाती स्थल रूडकी स्थित भगवानपुर है। हैरानी की बात तो यह है कि निदेशालय में चीफ फार्मेसिस्ट का कोई अतिरिक्त पद भी रिक्त नही है। निदेशालय में पहले से ही दो अन्य चीफ फार्मेसिस्ट कार्यरत है। सवाल उठता है कि सीएम के निर्देश पर जब सभी विभागों में सम्बद्वता पर पूर्णरूप से प्रतिबन्ध लगा हुआ है तो निदेशालय राज्य कर्मचारी बीमा योजना ने नियमों को ताक पर रखकर सम्बद्वता समाप्त करने की बजाय उक्त चीफ फार्मेसिस्ट बरकत अली को फिर से निदेशालय में तैनाती के आदेश क्यों जारी कर दिये। यह भी जानकारी मिली है कि ई0एस0आई में कर्मचारियों की कमी दर्शाकर अटैचमैन्ट का बहाना बनाया गया है। उक्त अटैचमैन्ट को लेकर चर्चा है कि सेटिंग-गेटिंग का मोटा खेल खेला गया है। जबकि इस सम्बन्ध में श्रम विभाग के अनुसचिव देवेन्द्र सिंह चौहान ने विगत 18 अप्रैल 2022 को अपने पत्र संख्या 1/29785 /अ।।। -1-22-04( ईएसआई ) 2022 को राज्य कर्मवारी बीमा योजना के निदेशक को आदेशित किया था कि ऐसे सभी सम्बद्व कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल तैनाती कार्यस्थल हेतु कार्यमुक्त किया जाए। ईएसआई निदेशालय ने देर आये दुरस्त आये की नीति पर अमल करते हुए लगभग चार माह के पश्चात अपने कार्यालय आदेश संख्या 151-2022-23/432 दिनांक 2 अगस्त 2022 को ईएसआई निदेशालय एवं औषधालयों में सम्बद्व समस्त कार्मिको की सम्बद्वता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश तो जारी कर दिया लेकिन अपने आदेश के कुछ ही दिनों बाद निदेशक ने निदेशालय से सम्बद्व एक चीफ फार्मेसिस्ट का अटेचमैन्ट खत्म न कर उसकी तैनाती निदेशालय में ही कर दी। इस सम्बन्ध में ईएसआई निदेशक का कहना है कि निदेशालय में कार्मिकों की कमी की वजह से ऐसा किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार यह सारा खेल श्रम सचिव के स्तर पर ही हुआ है। शासन का अनुमोदन लिये बगैर ही गुपचुप तरीके से सम्बद्व चीफ फार्मेसिस्ट के लिए पद सृजित कर दिया गया। इस मामले में ईएसआई के मुख्यचिकित्साधिकारी डा0...
uttarakhand
देहरादून, ब्यूरो। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा बुधवार को अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी जिसका संचालन कक्षा पांचवीं के छात्र रोहित सती के द्वारा किया गया। ओम और अशिया ने श्रीकृष्ण की लीलाओं को बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण के जीवन से हमें सदा कुछ सीखते रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मनमीत सिंह ढिल्लन, उपप्रधानाचार्या ममता रावत, राहुल शर्मा, धीरेन्द्र रावत सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देहरादून, ब्यूरो। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। अभियान के बाद यदि कोई राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त हो जाता है तो कोई भी व्यक्ति सम्मान के साथ उसे नगर निगम कार्यालय या जोनल कार्यालय में जमा करवा सकता है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। मुख्य कार्यालय में मनमोहन सिंह रावत, राजपुर में अनिल काला, आरकेडिया में विक्रम चौहान, मोथरोवाला में वृजमोहन नौटियाल, हर्रावाला में अभिषेक कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देहरादून, ब्यूरो। ओलंपस हाई ने स्कूल परिसर में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधन निदेशक डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें ग्रुप ए (कक्षा 3 और 4) में, पहला स्थान अद्विता बडोनी ने हासिल किया, जबकि दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः काव्य जैन और आराध्या राजपूत को दिया गया। ग्रुप बी (कक्षा 5 और 6) में, सिद्धांत जैन को पहला स्थान दिया गया, दूसरा पुरस्कार नवल कुमार को दिया गया और तीसरा स्थान रिद्धि गोयल को दिया गया। ग्रुप सी (कक्षा 7 और 8) में, आदित्य राज पहले स्थान पर रहे, जबकि अभिजीत रावत और कपिश मंद्रवाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रान्ति की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही अच्छी फसलों तथा अच्छे स्वास्थ की कामना से जुड़ा पर्व भी है। हमारे पर्व हमें अपनी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ने की भी प्रेरणा देते हैं। अपने इन पर्वाे की परम्परा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।
रूद्रपुर्/देहरादून, ब्यूरो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जेसिस पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड़, रुद्रपुर में उत्तरांचल...
देहरादून,ब्यूरो वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर सोमवार को राज्य के 12 महिलाओं को अलग अलग...
नई दिल्ली/देहरादून, ब्यूरो । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता...
देहरादून, ब्यूरो । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से एपिडा के माध्यम...
देहरादून, ब्यूरो । मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उत्तराखंड अर्बन...
