देहरादून, ब्यूरो। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के शुभ अवसर पर, डब्लूआईसी इंडिया, देहरादून ने कवि सम्मेलन शाम ऐ अदब का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने देहरादून और उत्तराखंड के युवा और नवोदित कवियों और लेखकों को साहित्य और कविता के लिए अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया। डॉ महेश भट्ट, सर्जन और लेखक, डॉ कौशिक घोष, फेकल्टी स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर साइंस, यूपीईएस, देहरादून, नूपुर झा, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर स्कूल फॉर लाइफ, डॉ साची नेगी, असिस्टेंट प्रोफेसर, डी आईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून इस कवि सम्मेलन के पैनलिस्ट थे। विभिन्न आयु समूहों के 30...
HNS News
देहरादून, ब्यूरो। भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज ऑल न्यू ओला एस 1 स्कूटर लॉन्च किया है प्रीमियम डिजाइन बेहतर प्रदर्शन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और नए युग से जुड़ी तकनीक के साथ यह अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत स्कूटर बन गया है 3 केडब्ल्यूएच लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस ओला एस 1 को 131 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज नॉर्मल मोड पर 101 किलोमीटर की वास्तविक रेंज इको मोड पर 128 किलोमीटर और स्पोर्ट्स मोड पर 90 किलोमीटर की रेंज हासिल है बेहतरीन मूवओएस फीचर्स जैसे कि संगीत प्लेबैक, नेविगेशन, कंपेनियन ऐप और रिवर्स मोड इस स्कूटर में भरपूर हैं इसकी 95 किमी/घंटा की शीर्ष गति इसे सेगमेंट में सबसे तेज़ स्कूटरों में से एक बनाती है पोर्सिलेन व्हाइट, जेट ब्लैक, नियो मिंट, कोरल ग्लैम और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध एस 1 को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा ई-एफआईआर सेवा का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड पुलिस की 5 विभिन्न ऑनलाईन सेवा का एकीकरण कर नया पुलिस एप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस एप के माध्यम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र के साथ जन सेवा के लिये किया गया बेहतर प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग के विचार को धरातल पर उतारने की भी यह सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री ने इस एप का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाने तथा चारधाम के साथ ही नये पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने की भी इसके माध्यम से प्रभावी व्यवस्था हो। उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिये पुलिस विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी अपनी आन लाइन सेवाओं के माध्यम से प्रयास किये जाने चाहिए। जनता को बेहतर सुविधाये प्रदान करना हमारा उदेद्श्य होना चाहिए। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आम-जनता के लिये संचालित की जा रही सभी ऑनलाईन सुविधाओं का एक साथ एकीकरण किया गया है, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित ऑनलाईन एप्प- गौरा शक्ति (महिला सम्बन्धी प्रकरणों में जनपद के किसी भी अधिकारी की शिकायत), ट्रैफिक आई (किसी भी व्यक्ति द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी), पब्लिक आई (किसी भी सुरक्षा सम्बन्धी कानून नियम का उल्लंघन), मेरी यात्रा (उत्तराखण्ड चार धाम से सम्बन्धित जानकारी और पर्यटन संबंधी) एवं लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड (नशे से बचाव व उससे सम्बधित जानकारी) जैसी सभी महत्वपूर्ण ऑनलाईन एप्प को एक ही एप्प उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के नाम से प्रारम्भ कर आम जनता को सुविधा प्रदान की गयी हैं। उत्तराखण्ड पुलिस एप्प में आम-जनता को आपतकालीन नम्बर 112 व अपनी साथ हुयी साइबर वित्तीय धोखाधडी की शिकायत दर्ज करने हेतु साइबर हैल्प लाईन नम्बर 1930 को भी जोडा गया है । उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से अब आम जन नागरिक वेब पोर्टल (नागरिक पोर्टल) या मोबाइल फोन का उपयोग कर अपने चोरी हुये वाहनों/गुमशुदा दस्तावेजों की ऑनलाईन रिपोर्ट उत्तराखण्ड राज्य के किसी भी जनपद से घर बैठे ही करा सकेंगे। वाहन चोरी/दस्तावेज गुमशुदा सम्बन्धी रिपोर्ट दिये गये विवरण के अनुसार भरनी होगी, जनता द्वारा दी गयी जानकारी तुरन्त ही सीधे ई0एफ0आर0...
देहरादून, ब्यूरो। बीएमडब्ल्य मोटोराड इंडिया ने आज भारत में फर्स्ट-एवर बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर बाइक लॉन्च की। भारत वह पहला देश है जहाँ अत्यंत सफल बीएमडब्ल्यू 310 मॉडल सीरीज़ की तीसरी और नवीनतम बाइक लॉन्च की गई है। यह बाइक आज से बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया डीलरशिप्स पर मिल रही है। बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर को मोटोराड और कोऑपरेशन पार्टनर टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। बीएमडब्ल्यू जी 310 आरआर को भारत में स्थानीय स्तर पर टीवीएस मोटर कंपनी, होसुर द्वारा बीएमडब्ल्यू जी 310 आर और जी 310 जी एस के साथ उत्पादित किया गया है। मार्कस मुलर-ज़ाम्ब्रे, हेड ऑफ रीजन एशिया, चाइना, पैसिफिक ऐंड अफ्रिका बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने कहा कि, ‘‘महज 5 वर्षों के भीतर जी 310 आर और जी 310 जी एस बेहद लोकप्रिय हो गई हैं और पूरे विश्व में इसके लिए भारी माँग है। रोडस्टर आर,...
देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने एक बयान जारी करते हुए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और शिक्षा विभाग पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया और समाचार पत्रों की खबरों से संज्ञान लेते हुए मालूम चला कि शिक्षा विभाग में रुद्रप्रयाग जनपद में एक मृत शिक्षक का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ मालूम चलता है कि प्रदेश में अधिकारी किस तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर तो शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग और शिक्षा को सुधारने की बात कर रहे हैं लेकिन वही उनके विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मृत शिक्षकों के ट्रांसफर करके विभाग की किरकिरी उड़ाते हुए प्रदेश का नाम भी बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर राज्य में सभी स्कूल खुल चुके हैं लेकिन शिक्षा विभाग बच्चों को किताबें मुहैया कराने के स्थान पर मृत शिक्षकों के ट्रांसफर में व्यस्त हैं। अमित जोशी ने कहा कि शिक्षा विभाग में पहले ही स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं और एक बार फिर यह सिद्ध हो चुका है कि शिक्षा विभाग राम भरोसे चल रहा है। आम आदमी पार्टी ऐसी लापरवाही को कतई भी प्रदेश में बर्दाश्त नहीं करेगी और आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि तुरंत इस मामले में एक विभागीय जांच गठित कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि प्रदेश की साख पर कोई बट्टा न लग सके।
देहरादून, ब्यूरो। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में प्रातः समय पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक का आयोजन किया। आदिदेव महादेव की पंचोपचार से पूजन अर्चन के बाद महारुद्राभिषेक करने के बाद विशेष श्रृंगार किया और जय भोले के नारों से पूर्णानंद घाट गूँज उठा। प्रातः 6 बजे से ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव के जयघोष करते हुए सम्मिलित हुए। पंडित हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने बताया कि भगवान की दिव्य भस्म आरती की फूलों से भगवान का मनोहारी श्रृंगार हुआ। सुशीला सेमवाल ने बताया कि सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। सावन माह में भगवान शिव ही सृष्टि का संचालन करते हैं। इसलिए इस समय रुद्राभिषेक अधिक और तुरंत फलदायी होता है। रुद्राभिषेक से सभी परेशानियां दूर होती हैं, परिवार में सुख- समृद्धि और शांति आती है। डॉक्टर ज्योति शर्मा ने कहा कि अपनी सांसों के कर्ज मुक्ति के लिए कांवड़ यात्रा की याद में अपने घर जाकर एक पौधे जरूर लगाए। मानव जीवन में जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है। जिस व्यक्ति ने अपने जीवनकाल में एक पौधा भी नहीं लगाया, उसे अपने अंतिम संस्कार में लकड़ी के उपयोग का नैतिक अधिकार भी नहीं है। कांवड़ियों को सफाई, स्वच्छता की दिलाई शपथ। कांवड़ियों को गंगा तट पूर्णानंद घाट पर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता का बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। ऋषिकेश क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरी ड्रीम सिटी पर आयोजित रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक में मुख्य रूप आचार्य मोहित बडोनी, आचार्य सुमित भट्ट, पंडित मनीष बडोनी, ऐ ओ सर्वेश कुमार त्यागी, सर्वाेदय त्यागी आदि ने परिवार सहित रुद्राभिषेक किया।
देहरादून, ब्यूरो। युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूथ रॉक्स फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. दिव्या नेगी घई ने कहा कि शिव भक्तों का पवित्र महीना सावन का आगाज हो चुका है, हमारे पूरे भारत वर्ष एवं अन्य देशों में रहने वाले शिव भक्त इस पवित्र सावन महीने में जलाभिषेक करने हरिद्वार, नीलकंठ एवं उत्तराखंड के अन्य शिव मंदिरों में आते हैं। वही उत्तराखंड में कावड़ियों के आगमन से हर तरफ शिवभक्त केसरिया एवं गेरुआ रंग में दिखाई देते हैं वही शिव के भक्ति संगीत एवं ढोल मृदंग की आवाज एवं शिव के नारों से उत्तराखंड की धरती सराबोर हो जाती है। कांवरियों की यह यात्रा उत्तराखंड की धरती पर सदियों से चली आ रही है जो मां गंगा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य की प्राप्ति एवं समाज में सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। पूरे भारतवर्ष में शिव भक्त हर साल इंतजार करते हैं इस सावन के पावन कावर यात्रा में शामिल होने के लिए। इस कावड़ यात्रा में कई शिव भक्त भूखे पेट पदयात्रा करते हैं वहीं कई शिवभक्त नंगे पांव मीलों चलते हुए हरिद्वार पहुंचते हैं। शिवभक्त पूरे रास्ते में बोल बम, ओम नमः शिवाय, जय शिव शंभू जैसे नारों का उच्चारण करते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। वही पूरे रास्ते शिवभक्त जरूरतमंद लोगों को दान-दक्षिणा देते हुए निरंतर अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ते रहते हैं। कोई शिव भक्त रास्ते में अगर थक के चूर हो गया हो तो उनके पीछे चलने वाले कावड़ यात्री उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें सहयोग कर उनकी यात्रा पूर्ण करते हैं। यह सब दृश्य पूरे भारतवर्ष के लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह बात सच है कि इस कावड़ यात्रियों की वजह से उत्तराखंड के हजारों लोगों को रोजगार मिलता है जो की कावड़ यात्रियों के जरूरत के अनुसार पूरे रास्ते छोटे-छोटे दुकान और ढाबे के रूप में दिखता है परंतु दूसरा पक्ष यह है कि इन कावड़ यात्रियों के द्वारा इस्तेमाल किए गए वस्तुओं के कवर एवं अन्य प्लास्टिक कचरे से उत्तराखंड के रास्तों में, मंदिर प्रांगण में, होटल एवं ढाबों के आसपास के साथ-साथ नदी एवं नालों में भी प्लास्टिक के कूड़े का अंबार देखने को मिलता है। जो हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है एवं इन सभी जगहों के आसपास रह रहे और पल रहे जंगली जानवरों के लिए भी बेहद खतरनाक है जंगली जानवर इसका सेवन करते हैं और अंततोगत्वा मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। प्लास्टिक के कचरे में पाए जाने वाले मुख्य वस्तुएं निम्न प्रकार की है जिसमें कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, चिप्स के खाली पैकेट, नूडल्स के पैकेट, पान मसाला एवं सिगरेट-तंबाकू के पैकेट, प्लास्टिक के बने छोटे छोटे डब्बे एवं थैले, खाने के प्लेट एवं प्लास्टिक के ग्लास, गंदे पुराने कपड़े आदि मुख्य रूप से मिलते हैं। यह सब प्लास्टिक की वस्तुएं हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाता है वही स्थानीय लोगों को रहने में भी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।...
देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी ने आज राजधानी देहरादून में संगठन में कुछ अन्य लोगों को जगह देते हुए परवा दून जिले में चार लोगों को संगठन में विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। परवा दून जिला अध्यक्ष विजय सिंह पवार और प्रदेश उपाध्यक्ष और परवा दून प्रभारी डिंपल सिंह की संस्तुति पर चार लोगों को यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने संगठन को लेकर लगातार धरातल पर मजबूती से कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रही है और आज इसी कड़ी में परवा दून जिले में चार लोगों को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। सुनील घाघट को राजपुर विधानसभा अध्यक्ष, जितेंद्र पंत रायपुर विधानसभा अध्यक्ष, प्यारा सिंह डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष और ज्ञान रावत को ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होने बताया कि चुनाव में जीत हार तो लगी रहती है लेकिन जिस तरीके से लोग आज भी आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे साफ तौर पर यह लगता है कि लोगों को आज भी दिल्ली मॉडल पर पूरा भरोसा है।उन्होंने कहा कि जो प्यार आम आदमी पार्टी को प्रदेश की जनता ने दिया है आगे भी प्रदेश की जनता इसी तरीके से अपना स्नेह आम आदमी पार्टी को देगी और आम आदमी पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरीके से खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।
देहरादून, ब्यूरो। मानसून अवधि के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु वन विभाग द्वारा पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन तंत्र के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ वायरलैस द्वारा सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारियों को वनाग्नि काल की भांति वर्षाकाल में भी समस्त वायरलेस नेटवर्क का भी सुचारू रखने हेतु मुख्यालय स्तर पर निर्देश निर्गत किए गए है। मुख्यालय में वनाग्नि नियंत्रण हेतु स्थापित मास्टर कंट्रोल रूम को भी वर्षाकाल में 24 Û 7 संचालित किया जा रहा है ताकि सुगमता से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके। प्रदेश में वायलैस नेटवर्क हेतु 43 रिपीटर सैट, 443 वेस सैट, 1562 बाकी टॉकी, 168 मोबाइल सैट प्रयोग से लाए जा रहे है, इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में समस्त प्रभागीय वनाधिकारियों एवं समस्त रेंज अधिकारियों के मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराए गए है ताकि आवश्यकता पड़ने पर दूरभाष / मोबाइल पर भी संपर्क बनाया जा सके। आपदा के दृष्टिगत दुर्गम स्थलों में दूर संचार व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु एस०डी०आर०एफ० द्वारा उपलब्ध कराए गए सैटेलाइट फोन्स को भी सुचारू रखने हेतु संबंधित प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं। वर्षाकाल में पेड उखड़ने/गिरने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है व कई बार मार्ग बाधित हो जाते हैं, ऐसी घटनाओं की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित वन क्षेत्राधिकारियों को सूचित करते हुए तुरन्त कार्यवाही की जा रही है।
देहरादून, ब्यूरो। कावड़ यात्रा की शुरुआत हो रही है जिसको लेकर सरकार द्वारा सभी संबंधित जिलाधिकारियों को यात्रा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम देहरादून जनपद में ऋषिकेश क्षेत्र से गुजरने वाली कावड़ यात्रा को लेकर देहरादून जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की मुख्य रूप से ऋषिकेश काँवड़ यात्रा रूट पर पार्किंग की व्यवस्था की दिक्कत होती थी जिसको लेकर इस बार पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, आईडीपीएल, भरत इंटर कॉलेज, नेशनल हाईवे के किनारे पार्किंग क्षेत्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण पिछले 2 वर्षों से कांवड़ यात्रा बाधित रही है इसलिए इस बार कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाई गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले यात्रा रूट पर समुचित साफ-सफाई, शौचालय पथ प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं जिसको लेकर नगर निगम की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है साथ ही जिला खाद्य अधिकारी व फूड सेफ्टी अधिकारियों को भी खानपान की व्यवस्थाओं को निरंतर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
