देहरादून, ब्यूरो। अल्मोड़ा मे मासूम बच्चों के सर पर लीसा ठेकेदार द्वारा लीसा उड़ेलने पर यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बाल विकास सचिव से कार्यवाही की मांग की है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने सचिव हरिश्चंद सेमवाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि अल्मोड़ा जनपद में एक अमानवीय कृत्य सामने आया है। यहां मासूम बच्चों के सिर में लीसा उड़ेला गया। यह लीसा ठेकेदार के नेपाली कर्मचारियों का कारनामा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अल्मोड़ा जिले की स्याल्दे तहसील की ग्राम पंचायत टिटरी ग्राम गुरना के बच्चों का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वन विभाग जौरासी ग्राम पंचायत सानेभीरा ग्राम चोना के जंगल मे लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह कृत्य किया गया। घर से बुलाकर बच्चों के सिर में लीसा डाला गया। बच्चों का दोष है कि उन्होंने चंद गमले गिरा दिए थे। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने उत्तराखंड सरकार से निवेदन किया है कि इसका संज्ञान लेकर कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
HNS News
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सरलीकरण, निस्तारीकरण व समाधान के मंत्र पर काम किया जाए। जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक सरल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व अभिलेख के शत प्रतिशत वितरण के लिए कैम्प लगाए जाएं। तहसीलदारो को भी स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार दिया जाए। राजस्व परिषद, कलेक्ट्रेट व कमिश्नर कार्यालय ई-ऑफिस से जोङे जाएं। जिलाधिकारी महीने में चार बार दूरस्थ क्षेत्रों में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। तहसील दिवसो का नियमित रूप से आयोजन सुनिश्चित किया जाए। स्वैच्छिक चकबंदी के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। दाखिल खारिज के मामलो का समयबद्ध निस्तारण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अभिलेखागारों का आधुनिकीकरण, राजस्व पुलिस व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण किये जाने की आवश्यकता है। राजस्व वादों के प्रभावी अनुश्रवण एवं निष्पादन को सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि अपणी सरकार पोर्टल के अंतर्गत राजस्व विभाग की 09 सेवाएं संचालित हैं जिनमें से 07 सेवायें उमंग एवं ए०पी०आई० सेतु एप से इंटिग्रेटेड हैं। सेवा का अधिकार अधिनियम में अधिसूचित 15 अतिरिक्त राजस्व विभाग से सम्बन्धित सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। डी0आई0एल0एम0आर0पी0 में भारत सरकार स्तर से प्राप्त स्वीकृति से इतर सम्पूर्ण प्रदेश की भूमि का आधुनिक विधि से सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा हैै। नवीन राजस्व संहिता प्रख्यापित की गई है। राजस्व विभाग की भविष्य की कार्ययोजना के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया कि राजस्व विभागान्तर्गत विविध देयों के वसूली देयकों का 100 प्रतिशत कम्प्यूटराईजेशन करने उपरांत संग्रह अमीन से शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया है । भूमि अधिग्रहण संबंधी समस्त कार्यवाहियों को पोर्टल पर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। स्वामित्व योजना का सर्वेक्षण 15 अगस्त 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। पंचायती राज विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित 100 प्रतिशत केन्द्र पोषित योजना स्वामित्व में ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी वाले क्षेत्रों जिनका कि पूर्व में सर्वेक्षण/मापन नहीं हुआ है,...
देहरादून, ब्यूरो। हेयर रिमूवल उत्पादों में वर्ल्ड लीडर वीट, वीट प्योर के लॉन्च के साथ हेयर रिमूवल क्रीम में अपने सबसे बड़े रिफॉर्मूलेशन से गुजर रहा है। पूरी तरह से नई डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड रेंज का उद्देश्य उपभोक्ताओं के बालों को हटाने के अनुभव को और बेहतर बनाना है। वीट प्योर में खीरा, एलोवेरा और ग्रेपसीड ऑयल के प्राकृतिक गुण शामिल हैं, जो एक आसान फॉर्मूले के साथ आधुनिक महिलाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करता है, जो घर पर ही बालों को हटाने के लिए एक बेहतर, कुशल और दर्द रहित समाधान पेश करता है।नई रेंज के साथ, वीट हेयर रिमूवल क्रीम के साथ यूजर्स द्वारा अनुभव की गई बदबू की समस्या को भी दूर करता है, फ्रेश फ्रेगरेंस और लंबे समय तक चलने वाली स्मूथ और मॉइश्चराइज्ड स्किन के साथ उनके सेंसेशनल अनुभव को समृद्ध बनाता है। हेयर रिमूवल कैटेगरी में अगली बड़ी चीज के रूप में चिह्नित, वीट प्योर को भारतीय महिलाओं पर परीक्षण के साथ तैयार किया गया है ताकि उनके स्वाद और पसंद को पूरा किया जा सके। 93 प्रतिशत भारतीय महिलाओं, जिन्होंने होम यूजर टेस्ट फॉर्मेट में वीट प्योर हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग किया, ने नई हेयर रिमूवल रेंज को काफी पसंद किया। लॉन्च पर बोलते हुए,श्री डिलेन गांधी, रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, साउथ एशिया-हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, रेकिट, ने कहा,“वीट घर पर बालों को हटाने के लिए बेहतर,...
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी सोनिका ने प्रातः तहसील सदर का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपना वाहन तहसील चौक पर रोककर वहां से पैदल ही तहसील परिसर पहंुची। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय में आने वाली शिकायतों/प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें तथा पत्रावलियों का ठीक प्रकार से रख-रखाव करें ताकि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को तहसील में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी तहसील चौक से अपने वाहन से उतरकर पैदल ही अकेली तहसील पहुंची। उन्होंने तहसील के शिकायत पंजिका कक्ष से औचक निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित कार्य एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील परिसर में खतौनी कक्ष के बाहर खतौनी नकल लेने वाले लोगों से बातचीत करते हुए तहसीलदार को नियमानुसार नकल देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नकल दस्तावेज की दरों की सूची भी अंकित करें ताकि लोगों को सुविधा मिल सकें। इसके उपरान्त उन्होनंे तहसीलदार कक्ष तथा अन्य स्टॉफ कक्षों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कार्मिकों से संपादित कार्यों के बारे में जानकारी ली। जबकि तहसीलदार न्यायालय कक्ष में निरीक्षण के दौरान कुछ अव्यवस्था पाई गई। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पेशकार को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के कड़ी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचे लोगों की समस्या को सुनते हुए तत्काल तहसीलदार एवं संबंधित पटल प्रभारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील कार्यालय परिसर में संपादित कार्यों के कक्ष के बाहर साइनबोर्ड एवं नेमप्लेट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पहंुचे लोगों की शिकायत सुनी तथा उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील परिसर में सुव्यवस्था बनाये रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यालय में अपने कार्यों को पहुंचे लोगों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ उपस्थित रहे।
देहरादून, ब्यूरो। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड वंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव स्थानान्तरण नीति एवं बी०आर०सी० सी०आर०सी० की नियुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आर0के0 कुँवर, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, एस0पी0 खाली, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा, बी0एस0 नेगी, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड राकेश जुगरान, प्राचार्य, डायट, हेमलता भट्ट,...
देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश राजधानी देहरादून में ड्रग्स तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने उत्तर प्रदेश बरेली के शातिर नशा तस्कर नाजिम सहित देहरादून के एक सप्लाई हिस्ट्रीशीटर डीलर को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरेली के सक्रिय ड्रग तस्कर नाजिम के कब्जे और रायपुर के लोकल तस्कर अमरकांत उर्फ डोला के कब्जे से 1 लाख रुपए नकद और 115 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों तस्करों के कब्जे से बरामद हेरोइन की कीमत लाखों में आंकी गई है। एसटीएफ के अनुसार देहरादून और हरिद्वार जैसे जनपदों में लंबे समय से बरेली निवासी नाजिम ड्रग्स तस्करी कर रहा था। इसके द्वारा देहरादून रायपुर क्षेत्र में सप्लाई चेन के जरिए अपने लोकल तस्कर अमरकांत उर्फ डोला जो रायपुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, उसके नेटवर्क की मदद से नशे की खेप सप्लाई की जाती थी। एसटीएफ और नेहरू कॉलोनी पुलिस बरेली के शातिर नशा तस्कर नाजिम और उसके सहयोगी अमरकांत से अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ कर कर रही है।
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान तथा अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बरनवाल के सानिध्य में वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, केंद्रीय विद्यालय ओएफडी, केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप, केंद्रीय विद्यालय रायवाला, ज्योति स्पेशल स्कूल सहित जनपद देहरादून के 36 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यांे को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल कुमार सती द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 की स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय), स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा विद्यालयों में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के प्रयासों में उत्कृष्टता को मान्यता देने, प्रेरित करने और पुरस्कृत करने के उद्देश्य से सन 2016-17 में की गई थी। पुरस्कारों का स्पष्ट उद्देश्य उन विद्यालयों को सम्मान करना है, जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के सभी मुख्य लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के दिशा निर्देश कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए थे। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाला प्रत्येक विद्यालय तथा प्रत्येक उपश्रेणी में 5 विद्यालय जनपद स्तर पर चयनित किए जाने थे। जनपद स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए जनपद के समस्त 6 विकास खंडों से 696...
देहरादून, ब्यूरो। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद… 1999 से लेकर आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता ने दुश्मन को एक बार फिर ये बतला दिया था कि उसके रहते हुए, तिरंगे की आन-बान और शान में रत्ती भर की भी कमी नहीं आ सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल की यह विजय गाथा भी उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है और अपने 75 सपूतों का बलिदान… ये वीर भूमि कभी नहीं भुलाएगी। जिस सांस्कृतिक परिवेश और विचारों ने हम सभी को पोषित किया है, उस संस्कृति में मान्यता है कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो स्वयं एक सैनिक परिवार से आता हूं और सेना के साथ मेरा रिश्ता आत्मीयता का रिश्ता है। अपने पिता जी से सुनी सैन्य वीरों की गाथाओं ने मुझे बचपन से ही बहुत प्रभावित किया और मेरे अंदर राष्ट्र के प्रति संपूर्ण समर्पण की भावना को जागृत किया। मैंने बचपन से ही एक सैनिक और उसके परिवार के संघर्ष को देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे। हमने युद्ध भी जीता और वैश्विक स्तर पर कूटनीति में भी जीते। अटल जी ने शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव में राजकीय सम्मान के साथ करने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना ना केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। हमारी सरकार जहां एक तरफ सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है तो वहीं सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री जी निरंतर सैनिकों के साहस और मनोबल को बढ़ा रहे हैं और यही कारण है कि सेना आज गोली का जवाब गोले से दे रही है। भारत सरकार हर स्तर पर सेना को सदृढ़ करने का कार्य का रही है और इसी कड़ी में अग्निपथ जैसी बहुमुखी योजना को भी लागू किया गया है। इस योजना को युवाओं ने अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया है और सेना को रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये उत्साह दिखाता है कि हमारी युवा पीढ़ी ना केवल राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी पूरी तरह से सजग है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। परमवीर चक्र विजेता को 30 लाख से 50 लाख, अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख,...
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि आरटीओ, पुलिस एवं लोनिवि विभाग की टीम गठित कर, सड़कों पर गड्डे, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग, सड़को पर पड़ी सामग्री आदि का निरीक्षण कर निस्तारण करते हुए सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिह्नित अवशेष ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी लेेते हुआ कहा कि किस समय और स्थान अधिक दुर्घटनाएं घटित हो रही है की समीक्षा करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जिन में मुख्यतः कारण ओवर स्पीड, गलत ओवरटेक, विपरीत दिशा में वाहन चलाना मुख्य कारण है इसके अतिरिक्त लाइट खराब होना, सड़क के गड्डे, अनाधिकृत होर्डिग भी दुर्घटनाओं के कारण बन रहे है। जिलाधिकारी ने लोनिवि एवं एनएचआई के अधिकारियों को सड़कों के गड्डे भरने तथा नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बनाते हुए अनाधिकृत होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही रफ ड्राईविंग के विरूद्ध विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को इंटरसैप्टर लगाते हुए ओवर स्पीड रफ ड्राईव करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक को जनपद में क्षेत्रवार संयुक्त टीम बनाते हुए अतिक्रमण, अवैध होल्डिंग पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हम्बल स्ट्रीट लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को सूची प्रेषित करने को कहा साथ ही लोनिवि को हम्बल स्ट्रीट लगाने के निर्देश दिए। उन्होेंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एमबुलेंस में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, संभागीय परिवहर अधिकारी सुनील कुमार, अधी0 अभि0...
देहरादून, ब्यूरो। टिहरी रियासत के स्वतंत्रता संग्राम जिसे टिहरी राज्यक्रांति भी कहा गया में अमर शहीद श्रीदेव सुमन का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्हीं के बलिदान के कारण तत्कालीन टिहरी राज्य का विलय भारतीय गणतंत्र में हो सका। धर्मपुर विधानसभा के नया टिहरी नगर के सार्वजनिक सभागार में स्वर्गीय सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्वर्गीय सुमन के बलिदान ने राज्य की जनता में क्रांति की आग पैदा की। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने स्वर्गीय श्रीदेव सुमन को याद करते हुए कहा कि ऐसे बलिदानी महापुरुषों के कारण ही समाज न सिर्फ सवालों से जूझता है बल्कि उनके समाधान भी निकालता है, तत्कालीन राजशाही से तृस्त जनता को मुक्ति दिलाने में स्वर्गीय सुमन का अद्वितीय योगदान है। स्वर्गीय सुमन ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर अपनी मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया जिसके लिए वे सदा याद किए जाएंगे। महापौर सुनील उनियाल गामा तथा विधायक विनोद चमोली ने कार्यक्रम के पश्चात नया टिहरी नगर पार्क में लग रही स्वर्गीय श्रीदेव सुमन की प्रतिमा से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पार्षद दर्शन लाल बिंजोला, महानगर सोशल मीडिया सह प्रभारी भुवनेश कुकरेती, भाजपा नेता रमेश चंद्र गौड़, वीर सिंह पवार, गिरिराज उनियाल, गणेश उनियाल, समिति अध्यक्ष मुनींद्र सेमवाल ,सचिव गिरीश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र पंत, महेश चंद्र गैरोला, कामता प्रसाद नौटियाल ,जनार्दन खंडूरी ,जी पी भट्ट ,शिवम पांडे,अमित वर्मा ,विमला पैन्यूली, निधि जोशी, सरिता भट्ट सहित दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
