देहरादून, ब्यूरो। दुनिया भर में सबसे ज्यादा पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने वाली कंपनियों में से एक मर्लिन एंटरटेनमेंट्स ने आज भारतीय बाजार में दोबारा अपनी एंट्री की घोषणा की। कंपनी ने बिल्कुल नए अवतार में एक नई जगह पर मैडम तुसाद संग्रहालय खोलने की घोषणा की है। भारत में मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोला गया है। इस जगह मेहमानों को कुछ नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। यह डिस्प्ले पूरी तरह दर्शकों को अलग दुनिया में लेकर जाएंगे और उन्हें एक अलग अनुभव कराएंगे। इसके साथ उन्हें अपने फेवरेट सिलेब्रिटी और रोल मॉडल के बारे में जानने का भी मौका मिल सकेगा। भारत को अपने समृद्ध् सांस्कृतिक इतिहास, बॉलीवुड के चमकते सितारों और मनोरंजन के क्षेत्र में विविधता के लिए जाना जाता है। यह एक बेहतरीन जगह है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैडम तुसाद के लिए इस नए संग्रहालय में अलग-अलग क्षेत्रों, इतिहास, खेलकूद, संगीत, फिल्म और टीवी आदि क्षेत्रों के प्रतिभाशाली और लोकप्रिय 50 हस्तियों के मोम के पुतले लगे हैं। मोम के इस पुतले को 20 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने तैयार किया है, जिन्होंने इन पुतलों में अलग तरह का नया जादू जगाने के लिए एक साथ मिलकर 3-6 महीने तक काम किया है। इस जगह के आकर्षण और मैडम तुसाद संग्रहालय ने काफी लंबे समय से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई है। यह यहां आने वाले पर्यटकों और मेहमानों को कभी न भूलने वाला सितारों से जड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगी। 16 हजार वर्गफीट से ज्यादा जगह में फैले इस म्यूजियम में अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय शसिख्यतों के पुतले लगे हैं। यह म्यूजियम 19 जुलाई 2022 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां आने वाले मेहमानों को कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू शख्सियतों के मोम के पुतलों को देखने का मौका मिलेगा, जिससें मौजूदा और दिवगंत दोनों हस्तियां शामिल होंगी। इस वैक्स म्यूजियम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,...
HNS News
देहरादून, ब्यूरो। सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल असम रायफ्ल्स के साथ बैंक की प्रमुख योजना पीएनबी रक्षक प्लस के तहत रक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर तैयार किए गए उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस योजना में अन्य चीजों के साथ ही सैन्य बलों, केंद्रीय पुलिस सैन्य बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस में सेवारत, सेवानिवृत्त व प्रशिक्षुओं के साथ ही सेवानिवृत्त पेंशनर रक्षा कर्मियों के लिए वैयक्तिक दुर्घटना बीमा व वायु दुर्घटना बीमा शामिल है। इस समझौता ज्ञापन पर आज कर्नल पी.एस सिंह, कर्नल (ए), हेडक्वार्टस, असम रायफल्स महानिदेशालय और पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक, सुनील सोनी के बीच असम रायफल्स के मुख्यालय शिलांग में हस्ताक्षर किए गए। पीएनबी रक्षक प्लस के खास पहलुओं को रेखांकित करते हुए और भारतीय सैन्य बलों के सदस्यों व वेटरन्स को बीते सालों में सेवा प्रदान करने में की गयी महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में बोलते हुए पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक सुनील सोनी ने कहा “असम रायफल्स के साथ यह गठजोड़ हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो हमारे नायकों को सर्वश्रेष्ठ संभव वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के हमारे अटूट संकल्प के बारे में बताती है।“ उन्होंने यह भी कहा कि बैंक प्राथमिकता आधारित सेवाएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराएगा।पीएनबी के साथ इस करार पर हस्ताक्षर कर जुड़ने पर लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर, एवीएसएम, वाईएसएम, महानिदेशक असम रायफल्स ने कृतज्ञता ज्ञापित किया। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के समारोह में पीएनबी के मुख्य डिफेंस बैंकिंग सलाहकार मेजर जनरल राज सिन्हा वीएसएम (से.नि.) और पीएनबी जोनल मैनेजर (गुवाहाटी)...
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में (कारगिल दिवस) शौर्य दिवस मनाए जाने हेतु विभिन्न तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण अधिकारी को 26 जुलाई शौर्य दिवस के अवसर पर विभिन्न व्यवस्था यथा आमंत्रति अतिथियों के लिए जलपान, लाने-ले-जाने, आयोजन स्थल पर टैन्ट, बैठने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होनंे पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान आदि बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। संस्कृतिक विभाग को शौर्य दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं वीर गाथाओं के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में उनके विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस के बरनवाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम विशाखा भदारे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सी0वी0 बिष्ट,...
हरिद्वार, ब्यूरो। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की टीम ने विभाग के उपायुक्त आरएस कठायत के नेतृत्व में रविवार को कांवड़ मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बहादराबाद पटरी पर संचालित भंडारों से 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मौके पर ही सभी नमूनों की जांच मोबाइल टेस्टिंग लैब में कराई गई। मोबाइल टेस्टिंग लैब की जांच में सभी खाद्य पदार्थों के नमूने सही पाए गए। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल, फूड सेफ्टी ऑफिसर कपिल देव सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने कांवड़ मेले में संचालित सभी प्रतष्ठिानों को साफ सफाई बनाए रखने की अपील की।
प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के सीएम ने दिये निर्देश
1 min read
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए, इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी उन्होंने निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से जिओ टैगिंग के साथ तैनात जेसीबी को हर समय तैयार रखा जाय। आपदा से सम्बन्धित संभावित स्थलों पर इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। ताकि बंद रास्तों को तुरंत खोला जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में कम से कम रेस्पोंस टाईम में बचाव व राहत कार्य संचालित हों। बारिश या भूस्खलन से सड़क, बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में कम से कम समय में आपूर्ति सुचारू की जाय। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और जनसामान्य से भी अपील की है कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए नदियों एवं बरसाती नालों की तरफ न जाए। वर्षाकाल में अत्यधिक वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत राज्य में पर्वतीय जनपदों में 69 खाद्यान्न गोदाम चिन्हित हैं। जिनमें सड़क मार्ग के बन्द होने की सम्भावना होती है। ऐसे समस्त 69 खाद्यान्न गोदामों में वर्षाकाल हेतु 03 माह (जून जुलाई, अगस्त, 2022) के अग्रिम खाद्यान्न का प्रेषण किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मानसून काल में संचालित मार्गों के बंद होने की स्थिति में खोलने हेतु विभिन्न मार्गों पर कुल 396 मशीनों (जे.सी.बी., पोकलेन, रोबोट आदि) की तैनाती की गई है।...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ’हर घर तिरंगा अभियान’ पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ’हर घर तिरंगा’ में जनसहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। यह जन जन का कार्यक्रम है। इसके लिये केंद्रीय सरकार व सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। ’घर घर तिरंगा अभियान’ की भावना को ग्राम स्तर तक ले जाना है। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरियो का आयोजन किया जाए। बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। जन जन को इसमें भागीदारी के लिये प्रेरित किया जाएगा। लोग बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ सहभागिता कर सकें, इसके लिए फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं। इसकी विस्तृत जानकारी राज्यों को प्रेषित की जा रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ’हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारी पूरी गम्भीरता व सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य भावना बलवती हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हमारे गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20...
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्ष 2022 में वर्षा ऋतु के आगमन के फलस्वरूप उत्तराखण्ड राज्य अनेक आपदाओं के दृष्टिगत अत्यन्त संवेदनशील है। विगत वर्षों में वर्षा ऋतु के दौरान भूस्खलन, अतिवृष्टि, बाढ़ व बादल फटने की घटनाएं संज्ञान में आई है। अतः आपदाओं के न्यूनीकरण हेतु विद्यालयों के लिए वन्दना गर्व्याल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून द्वारा दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं। विद्यालयों के समीप संभावित भूस्खलन क्षेत्र में जनसामान्य की मदद से सुरक्षा दीवार/सुरक्षा जाल लगाने बाढ़ सम्भावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार निर्मित करने आदि आपदा सम्बन्धी रोकथाम एवं न्यूनीकरण के प्रयास विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किये जा सकते हैं। साथ ही विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं शिक्षकों, कार्मिकों तथा अभिभावकों को इस विषय में जागरूक किया जाय। ताकि आपदा से होने वाले खतरों से बचाव किया जा सकें। बरसात के मौसम में प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों के भवन एवं परिसर का आकलन अनिवार्यता किया जाय, किसी भी दशा में छात्र-छात्राओं को जीर्ण-शीर्ण कक्षा-कक्षों में न बिठाया जाए। इसके लिए पृथक से उपलब्ध कक्षा-कक्षों अथवा पंचायत भवनों में पठन-पाठन की व्यवस्था की जाए। यदि विद्यालय के रास्ते में बरसाती नदी/नाला/गदेरे का खतरा हो तो छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धन समिति के माध्यम से निर्देश दिये जाए कि वे अभिभावकों के अनुरक्षण में ही विद्यालय आये। विद्यालय स्तर से संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण किया जाए व बच्चों को किसी भी दशा में जीर्ण-शीर्ण दीवारों की ओट में न बिठाया जाए। विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय भवन की छतों का निरीक्षण किया जाए, छत पर उगे हुए पेड़-पौधों को हटाते हुए इनकी मरम्मत करा ली जाए। विद्यालय प्रांगण में यदि कोई जर्जर वृक्ष हो तो वन विभाग से अनापत्ति लेते हुए प्रशासन की मदद से उसे कटवाने की प्रक्रिया कर ली जाए। विद्यालय परिसर के आस-पास रपटा/फिसलने वाले मार्गों की मरम्मत कर लिया जाय विद्यालय परिसर के आस-पास पानी एकत्र न होने दें ताकि मच्छरों एवं गन्दगी से फैलने वाले रोगों से भी बचा जाये। विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जाय, जिससे बच्चों को दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों यथा टाइफाइड, पीलिया आदि रोगों से बचाया जा सके। किसी भी आपदा में सामान्य प्रशासन यथा जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी स्तर से निर्गत निर्देशों का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें।
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मोथोरोवला में आज वृक्षारोपण करते हुए उत्तराखन्ड का लोकपर्व हरेला बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया। उल्लेखनिय है कि उक्त विश्वविघालय द्दारा मोथरावाला गांव को गोद लिया गया है। इसी के तहत आज वहां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुक्त विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक डा0 सुभाष रमोला ने कहा कि उत्तराखन्ड का लोकपर्व हरेला हरियाली का प्रतीक है। उन्होने कहा हम सबको मिलकर वृक्षारोपण के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डा0भावना डोभाल ने कहा कि पेड़ो के बगैर जीवन नामुमकिन है। हमें पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विवि के डा0 नरेन्द्र जगूड़ी ने कहा हर किसी को वृक्षारोपण करते हुए प्राकृतिक सुन्दरता में अपना योगदान देना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यकर्म के पश्चात एक बैठक का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि ललित शर्मा ने हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सभी से एक-एक पेड़ लगाने का आह्ववान किया। इस अवसर पर विवि के बीएम खाती, अजय, अभिषेक, चेतन थापा, सुनील, राहुल समेत मोथोरोवाला से काफी संख्या मे आये लोगों ने वृक्षारोपण में अपनी भागेदारी निभाई।
रूद्रपुर, ब्यूरो। देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी.के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल व प्रदेश महासचिव डा. वी.डी.शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी को यूनियन की उधम सिंह नगर इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर यहां हुई एक बैठक में प्रदेश के दोनों अधिकारियों ने श्री गुलाटी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नव मनोनीत श्री गुलाटी से अपेक्षा की गई है कि वे एक माह के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश से संस्तुति प्राप्त कर लें तथा यूनियन के विस्तार, नीतियों व सिद्धांतों का पालन करेंगे। श्री गुलाटी ने आश्वस्त किया कि वे यूनियन के हित में सहयोग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश भट्ट जी की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव डा. वी.डी.शर्मा, राजकुमार केसरवानी, जिलाध्यक्ष, अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे।
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की लोक परम्परा का यह अद्भुत पर्व है। पूरे विश्व के पर्यावरण में उत्तराखण्ड के वनों, उद्यानों, राष्ट्रीय अभ्यारण्य, राष्ट्रीय पार्कों का अलग महत्व व योगदान है। इस अवसर पर करन माहरा ने स्वयं देहरादून के गांधी पार्क में वृक्षा रोपण किया तथा प्रदेश के समस्त कांग्रेसजनों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने की अपील की। करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का एक विशिष्ठ राज्य है जिसमें कुल भूमि का 67 प्रतिशत भू-भाग वन भूमि है और हमारे पास 47 प्रतिशत वन विद्यमान हैं व 20 प्रतिशत भूमि वन भूमि है किन्तु उसमें वन नहीं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि 20 प्रतिशत खाली पडी वन भूमि में वन से जुडी गतिविधियां चलाने की योजना बनाकर उसे रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र का देश एवं पर्यावरण की रक्षा में विशेष योगदान रहा है तथा उत्तराखण्ड ने देश एवं विश्व के पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिस प्रकार लगातार हिमालय के ग्लेशियर एवं हरियाली कम होती जा रही है उसकी रक्षा के लिए वृक्षा रोपण कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्य होने के कारण यहां के जनमानस का वृक्षों के प्रति विशेष श्रद्धा एवं आदर का भाव रहा है, परन्तु हमें केवल वृक्षा रोपण तक ही सीमित नहीं रहना है हमें इन पेड़ों की रक्षा भी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हरेला पर्व के रूप में वृक्षा रोपण को मनाने की परम्परा सदियों पुरानी रही है इसीलिए विश्व पर्यावरण की रक्षा में देवभूमि उत्तराखण्ड के महत्व को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महान कार्य है, पेड़ विभिन्न तरीके से प्रकृति को संरक्षण देने का काम करते हैं। उन्होने प्रदेशभर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि आज समय की मांग है कि हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ हिमालय की रक्षा के लिए भी आगे आना होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, डॉ0...
