देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टिविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०-109ज्ञ के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एन0एच0-09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00 ) हेतु बी०आर०ओ० द्वारा प्रस्तुत डी०पी०आर० की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और एन0एच0-731ज्ञ के अन्तर्गत मझौला-खटीमा (13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।
HNS News
देहरादून, ब्यूरो। नैनीताल बैंक ने अपने 101 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का आगाज अपनी सहस्त्रधारा रोड , देहरादून स्ठित शाखा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर से किया जिसका उद्घाटन डी. आई. जी ( पी एण्ड एम) सेंथिल अवूदई कृष्णराज एवं मुख्य महाप्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा दिनेश पंत ने किया तथा उन्होंने बैंक द्वार किये जा रहे इस सामाजिक कार्य को सराहा। इस अवसर पर नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सेठ, शाखा प्रबंधक विवेक बहुगुणा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक नैनीताल बैंक अजय सेठ ने बतायाकि इस पुरे सप्ताह बैंक की ओर से कई सामजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमे वन्य जीवों का अंगीकरण, मेधावी छात्रों का सम्मान, सरकारी विद्यालयों में छात्रों को पुस्तक एवं बैग वितरण, महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर आदि प्रमुख हैं।
देहरादून, ब्यूरो। मदरसा दार-ए-अरकम आजाद कालोनी में मातृत्व वरदान हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निः शुल्क दवा वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ बैंक ऑफ इंडिया के जोलन मैनेजर जय नारायन, मातृत्व वरदान हॉस्पिटल के नवजात व बाल रोग विशेषक्ष डॉ. ए बी सैनी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषक्ष डॉ. शिखा गुप्ता व मदरसा दार-ए-अरकम के सचिव मौहम्मद शाहनजर ने फीता काट कर किया। इस मौके पर मौहम्मद शाहनजर ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है, ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते है, उनके लिए ऐसे शिविर वरदान साबित होते हैं। शिविर में स्वास्थ्य परार्मश के साथ-साथ ब्लड शुगर, यूरिक ऐसिट, थाईराइड व सीबीसी आदि की जांच निःशुल्क की गई। मातृत्व वरदान हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषक्ष डॉ. ए बी सैनी ने कहा कि हम अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते आ रहें हैं। आज मातृत्व वरदान हॉस्पिटल टर्नर रोड के सहयोग से मदरसा दार-ए-अरकम में शिविर आयोजित किया गया है, यहा पर निःशुल्क जाचं के साथ-साथ दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया गया। डॉ. शिखा गुप्ता ने कहा कि इस मंहगाई के दौर में इलाज कराना मुश्किल होता है लेकिन इस प्रकार के शिविर आयोजित होने से आम जनता को बहुत लाभ मिलता है। जांच कराने आए लोगों ने कहा कि निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़े ही सहजता से डॉ. ने बात की, परेशानी पूछी और निः शुल्क दवा उपलब्ध हुई। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होते रहने चाहिए,...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये “विकल्प रहित संकल्प“ का मंत्र लेकर निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक होने के सपने को साकार करने हेतु उत्तराखण्ड/2025 एवं/2030 का दृष्टिपत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विजन प्लान के अन्तर्गत राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि दर के माध्यम से आगामी 05 वर्षाे में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मेलन में राज्य में किये गये विकास कार्यों व आगे के विजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्तराखण्ड राज्य के विजन प्लान को साकार करने हेतु इस वित्तीय वर्ष में पूंजीगत व्यय को विगत वर्ष के बजट के सापेक्ष 13 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया गया है। इस वृद्धि के परिणाम स्वरूप राज्य ने भारत सरकार द्वारा अपेक्षित पूंजीगत व्यय को राज्य की राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 4 प्रतिशत करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इसी श्रृंखला में राज्य की आर्थिक गति को शक्ति देने हेतु आगामी 05 वर्षों में बाह्य सहायता के माध्यम से लगभग रू0 25000 करोड़ की आधारभूत संरचनायें विकसित की जायेंगी। विभागों के मध्य बेहतर सामंजस्य सुनिश्चित करने एवं पूंजीगत परियोजनाओं के सटीक नियोजन हेतु “पी०एम० गति शक्ति योजना“ की तर्ज पर राज्य गति शक्ति मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। राज्य द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले 6 माह में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। थ्रस्ट सेक्टर्स जैसे (पर्यटन, परिवहन,...
सितारगंज, ब्यूरो। विजिलेंस टीम ने सितारगंज तहसील के प्रभारी कानूनगो/लेखपाल को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया। यह रकम दाखिल-खारिज के एवज में एक किसान से मांगी गयी थी। किसान इससे पहले भी आरोपी को छह हजार रुपये दे चुका था। विजिलेंस टीम आरोपी प्रभारी कानूनगो को ट्रैप कर हल्द्वानी ले गयी। विजिलेंस इस मामले में तहसील के अन्य कार्मिकों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मूलतः उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के ग्राम ककरौआ और हाल बरेली रोड, हल्द्वानी निवासी लेखपाल अशरफ अली के पास बंदोबस्त विभाग के कानूनगो का अतिरिक्त प्रभार भी है। ग्राम बिजटी पटिया निवासी किसान सुखदेव सिंह ने एसपी विजिलेंस से कानूनगो की शिकायत की थी। आरोप था कि जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में प्रभारी कानूनगो ने उनसे 15 हजार रुपये की मांग की है। बताया कि छह हजार रुपये की रकम वह पहले दे चुके हैं, इसके बावजूद दाखिल-खारिज नहीं किया गया, जबकि यह प्रक्रिया निरूशुल्क होती है। आरोप था कि प्रभारी कानूनगो ने बाकी नौ हजार मिलने के बाद ही दाखिल-खारिज को कहा है। एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर इंस्पेक्टर चंचल शर्मा ने प्राथमिक जांच की तो शिकायत पुष्ट पायी गयी। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन कर लिया गया। शनिवार को सुखदेव सिंह ने नौ हजार रुपये देने के लिये प्रभारी कानूनगो को अपने घर पर बुला लिया। प्रभारी कानूनगो अशरफ अली शनिवार को सुखदेव के घर पहुंचे, जहां विजिलेंस ने उन्हें नौ हजार रुपये के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। टीम उन्हें गिरफ्तार कर यहीं से हल्द्वानी ले गयी। एसपी विजिलेंस मीणा ने टीम को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की। टीम में इंस्पेक्टर चंचल शर्मा, इंस्पेक्टर हेम पाण्डे, एसआई बलवीर सिंह, एसआई कैलाश जोशी शामिल रहे। मामले में तहसील के अन्य कर्मियों- अधिकारियों की संलिप्तता की जांच के लिये इंस्पेक्टर हेमा पंत को जांच सौंपी गयी है। प्रभारी कानूनगो की गिरफ्तारी के बारे में दोपहर बाद तक भी एसडीएम और तहसील के कर्मचारियों को जानकारी नहीं थी। दरअसल, विजिलेंस टीम प्रभारी कानूनगो को किसान के घर से गिरफ्तार कर सीधे हल्द्वानी ले गयी। ग्रामीणों के जरिये दोपहर तक यह जानकारी अधिकारियों को मिली। हालांकि, विजिलेंस की ओर से शाम तक भी तहसील अधिकारियों को आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि प्रभारी कानूनगो की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना के बाद मामले में विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से 28 मई के उपलक्ष में विश्व मासिक धर्म में स्वच्छ्ता हेतु जागरूकता का कैम्प लगाया गया। कैम्प का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, भानियावाला में आयोजित किया गया। कैम्प में महिला चिकित्सक वंदना राजपूत ने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को मासिक धर्म चक्र के विषय मे जानकारी दी और उन्होंने उस समय मे होने वाली दिक्कतों के विषय मे समझाते हुए उसके लिए उचित समाधान बताये। डॉ वंदना द्वारा बालिकाओं/छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया और उनको इस समय मंे स्वच्छता के विषय मे विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष महोदया कुसुम कण्डवाल जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनको महिलाओ के अधिकारो से अवगत कराते हुए बालिकाओं को निडर होकर जीने व कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्राओं को आजकल सोशियल मीडिया के माध्यम बढ़ रहे अपराधों से अवगत कराया और किस प्रकार उनसे सचेत रहना है बताया। कण्डवाल द्वारा छात्राओं को चुप नही रहूंगी खुल कर बोलूंगी नारे के साथ प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन आयोग की सचिव कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत आयोग के द्वारा अध्यक्ष व सचिव के द्वारा छात्राओं को सेनेट्री पैड व जलपान का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रधानचार्य महिताब गुसाईं, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक संगीता नौटियाल, विद्यालय समिति उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राणा, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, रीता नेगी, दिनेश कुमार, नीलम नेगी व विद्यालय की अध्यापिकाएं उपस्थित रही।
विकासनगर, ब्यूरो। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि जनपद देहरादून के डाकपत्थर बैराज (हेड रेगुलेटर पुल) की सुरक्षा व्यवस्था के मामले में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 29/11/1989 में उक्त क्षेत्र को अति संवेदनशील/प्रतिसिद्ध घोषित किया गया था तथा उसके क्रम में कई वर्षों तक दिन-रात पुलिस पिकेट तैनात रहती थी तथा उस पर आवाजाही लगभग प्रतिबंधित थी। यहां तक कि मोटर कार, बस, ट्रक इत्यादि का नंबर, आवागमन का समय तक का हिसाब पुलिस द्वारा रखा जाता था,लेकिन विगत कुछ वर्षों से खनन माफियाओं, नेताओं एवं अधिकारियों की सांठगांठ के चलते वहां से पुलिस पिकेट हटा ली गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों की सांठगांठ के चलते इस मामले में शासन तक को गुमराह किया गया। शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर मोर्चा द्वारा सूचना आयोग में दस्तक दी गई, जिस पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए सूचना आयुक्त विपिन चंद्र ने शासन को निर्देश जारी किए कि किसके निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था हटाई गई तथा उत्तर प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन के बाद अगर उत्तराखंड शासन द्वारा कोई समीक्षा/ नोटिफिकेशन कर सुरक्षा व्यवस्था हटाने के निर्देश दिए गए हैं तो उस पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें तथा एसएसपी देहरादून से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है एवं साथ-साथ बैराज की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। बैराज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी लगभग 3 वर्षों से संघर्षरत हैं। हैरानी की बात यह है कि किसी अधिसूचित अति संवेदनशील क्षेत्र को बिना शासन की अनुमति के कैसे सुरक्षा विहीन किया जा सकता है। बैराज की सुरक्षा व उसकी संवेदनशीलता के मामले में अभिसूचना विभाग तथा पुलिस खुद उक्त क्षेत्र को अति संवेदनशील मान चुका है, लेकिन यूजेवीएनएल-नेता- पुलिस की तगड़ी ने बैराज की सुरक्षा मामले में रोड़े अटकाये। शर्मा ने कहा कि हजारों करोड की परियोजना को अब खनन माफियाओं के हाथों बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा।
देहरादून, ब्यूरो। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया। डॉ0 रावत ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत राज्य को जारी रूपये 1129.35 करोड़ के बजट एवं निःशुल्क बूस्टर डोज उपलब्ध कराने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना एवं वैक्सीनेशन अभियान के बेहत्तर संचालन के लिये डॉ0 रावत की जमकर सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि केरल दौरे से लौटते समय नई दिल्ली में आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ0 रावत ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन हेतु आमंत्रित किया, जिस हेतु उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहत्तर क्रियान्वयन के लिये आगामी अगस्त माह में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित टीबी मुक्त अभियान, अयुष्मान योजना के क्रियान्वयन, वैक्सीनेशन अभियान व राज्य के प्रत्येक जिला अस्पतालों में किडनी रोगियों के निःशुल्क डायलिसिस सहित उन्हें घर से लाने व पहुंचाने के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में बाल मृत्यु दर कम करने हेतु प्रत्येक जनपद में नर्सिंग स्टॉफ को प्रशिक्षण देने के लिये अलग से बजट की मांग की। जिस पर उन्होंने सकारात्मक रूख अपनाते हुये सभी केन्द्र पोषित योजनाओं में आवश्यकतानुसार धनराशि उपलब्ध कराये जाने की बात कही। इसके अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना के बेहत्तर क्रियान्वयन एवं वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन पर डॉ0 धन सिंह रावत की सराहना की।
देहरादून, ब्यूरो। अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित नव संकल्प घोषणा के तहत भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के आयोजन का निर्णय लिया गया था। भारत जोडो यात्रा के अन्तर्गत उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में 75 कि.मी. लम्बी पद यात्रा का आयोजन किया जाना है यात्राओं का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह के रूप में किया जायेगा। इसी संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में 23 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे से वरिष्ठ कांग्रेस नेतागणों की बैठक प्रदेश कार्यालय में आहुत की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि बैठक में 9 अगस्त से शुरू होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की तैयारियों तथा यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के मुख्य संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल प्रतिभाग करेंगे।
देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों नें गत दिनों राज्य के चमोली जनपद के हेलँग में अपने पशुओं के लिए घास-चारा ला रही महिलाओं से उनकी घास छीन कर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनको गिरफ़्तार किये जानें के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में सर पर घास की गठरी एवं दथुड़ी रख कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें कहा की उपरोक्त शर्मनाक घटना, उत्तराखंड की अस्मिता व स्वाभिमान के ऊपर एक हमला है। उक्त घटना से हम सब बहुत शर्मिंदा है। उन्होंने कहा की सर्वविदित है कि उत्तराखंड की माता बहने अपने पशुओं के लिए चारा ,घास आदि एकत्रित कर परिवार के जीवन यापन में सहयोग करती हैं। कमरतोड़ महंगाई की मार से त्रस्त माता-बहनों के साथ किया गया दुर्व्यवहार समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। उन्हांेने कहा उत्तराखण्ड में जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर हजारों हजार नाली नाप भूमि, जंगल, चरागाह की भूमि, पनघट, मरघट, पंचायत की भूमि, कम्पनियों को पहले ही दे दी गयी है। इसके बाद भी कम्पनियों की नीयत लोगों की सामूहिक हक-हकूक की भूमि को भी हड़प लेने की है। इससे आम ग्रामीणों के सम्मुख घास चारा लकड़ी का संकट पैदा हो गया है। यह घटना इसी का परिणाम है। उन्होनें कहा डम्पिंग ज़ोन के नाम पर वहां हरे पेड़ काट दिए गए व चारागाह के इस अंतिम विकल्प को भी खत्म किया जा रहा है, जबकि कम्पनी के पास मलबा डम्पिंग के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही कहा कि यह विडंबना ही है कि उत्तराखण्ड के राजकीय पर्व हरेला के अवसर पर न सिर्फ हरियाली नष्ट की गई बल्कि उस हरियाली के रक्षकों पोषकों के साथ भी बदसलूकी की गई, उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनका चालान किया गया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से यह भी अवगत कराया की राज्य सरकार एक ओर घसियारी जुमले योजना की घोषणा कर रही है, वही महिलाओं के हाथ से उनकी काटी घास छीन कर उन्हें गिरफ़्तार कर दंडित कर अपमानित भी कर रही है, यही घास उनकी आर्थिकी की गठरी भी है। राज्य गठन में मातृ शक्ति के बलिदान को भी यह सरकार अपमानित कर स्थानीय जनता के हक़-हकूक पर अतिक्रमण कर रही है, कभी एसा हक़-हकूकों पर हमला ग़ुलाम भारत में अंग्रेज किया करते थे। मुख्यमंत्री को इस घटना के लिए मातृ शक्ति से क्षमा याचना भी करनी चाहिए। उन्होनें अनुरोध कर कहा कि राज्य सरकार को सम्बंधित दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई करने के लिए निर्देशित किया जाए। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा,,...
