देहरादून(ब्यूरो) : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र स्थित कुड़कावाला बस्ती में देर रात आवारा कुत्तों के आतंक से बड़ा नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि पशुपालक जॉनी के पास करीब 90 भेड़-बकरियां हैं। देर रात अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उसके बाड़े में घुस गया और पशुओं पर हमला कर दिया।
Dehradun News: 33 Sheep and Goats Die in Stray Dog Attack
कुत्तों के भौंकने और हमले से बाड़े में मौजूद भेड़-बकरियां बुरी तरह सहम गईं। डर के कारण पशुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। घबराई हुई भेड़-बकरियां बचने के प्रयास में एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगीं। इस दौरान कई पशु नीचे दब गए। इस भगदड़ में 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। बताया गया कि कई पशुओं की दम घुटने और चोट लगने के कारण जान चली गई। सुबह जब पशुपालक जॉनी बाड़े में पहुंचा तो बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों को मृत देखकर उसके होश उड़ गए। घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पशु चिकित्सक ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने के बाद डोईवाला की वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. पूजा पांडे मौके पर पहुंचीं और मृत पशुओं का निरीक्षण किया। डॉ. पूजा पांडे के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आवारा कुत्तों के हमले का प्रतीत हो रहा है। आगे पढ़िए..
