पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी गढ़वाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि विभागीय कॉलोनी स्थित आवास कई दिनों से बंद था। पड़ोसियों को जब घर से लगातार दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवास का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कर्मचारी का शव पड़ा मिला।
PWD Employee Found Dead in Government Quarter
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र प्रसाद थपलियाल के रूप में हुई है। वह लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र प्रसाद थपलियाल 22 अगस्त से कार्यालय नहीं गया था। हालांकि, उसकी गैरहाजिरी को लेकर शुरुआत में किसी को विशेष संदेह नहीं हुआ। करीब 11 दिन बाद जब उसके सरकारी आवास से तेज दुर्गंध आने लगी, तब पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
आवास में अकेले रहता था जितेंद्र
कोतवाल पौड़ी जयपाल सिंह नेगी के मुताबिक, पुलिस को पड़ोसियों से घटना की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और आवास का दरवाजा खोलकर अंदर गई। कमरे के भीतर जितेंद्र का शव बरामद हुआ। आगे पढ़िए..
