देहरादून(ब्यूरो): देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास मंगलवार सुबह एक व्यापारी का शव गहरी खाई में मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप चट्टानों के बीच पड़ा मिला। वहीं, ऊपर सड़क किनारे मृतक की एमजी विंडसर कार खड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
Businessman Found Dead in Deep Gorge on Dehradun-Mussoorie Road
जानकारी के अनुस्सर मृतक की पहचान देहरादून के क्रॉस रोड निवासी करीब 60 वर्षीय अजय कुमार कोहली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अजय कोहली देहरादून में व्यापारी थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद उनके खाई में मिलने की सूचना परिवार तक पहुंची, जिसके बाद घर में मातम छा गया।
सड़क किनारे खड़ी मिली कार, नीचे दिखाई दिया शव
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे मैगी प्वाइंट निवासी प्रवीण ने पंचायती कैफे के पास सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से और वहां खड़ी एक कार के संबंध में सूचना दी। वहीं से नीचे देखने पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में नदी के पास एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कोलूखेत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार संख्या UK 07 HL 0343 की पहचान अजय कोहली के वाहन के रूप में हुई। खाई की गहराई को देखते हुए शव तक पहुंचने के लिए एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को बुलाया गया। आगे पढ़िए..
