हल्द्वानी, ब्यूरो। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का डंडा फिर चलेगा। डिप्टी कमिश्नर समेत चार अफसरों की टीम हल्द्वानी पहुंच चुकी है। विभाग का ये अभियान 21 फरवरी तक फैक्ट्रियों और दुकानों में चलेगा।
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने का मन बनाया है। इसके लिए अलग-अलग जिले के अफसरों की टीम बनाई गई हैं। हर शहर या जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य निरीक्षक को दूसरे जिले या शहर में भेजा गया है। जिससे की कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे। हल्द्वानी शहर में गुरुवार से शुरू हो रहे अभियान की अगुवाई खुद डिप्टी कमिश्नर अनुज थपलियाल करेंगे। इसके अलावा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार, उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर-सितारगंज की वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी
