देहरादून, ब्यूरो। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला, ऋषिकेश में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी और प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने माता-पिता का सम्मिलित रूप से जल द्वारा चरण वंदन किया। इसके बाद तिलक किया। छात्रों ने माता-पिता का माल्यार्पण भी किया। उसके बाद माता-पिता की दीपों से आरती कर परिक्रमा की गई। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि विश्व में कुटुंब की भावना केवल भारत देश में ही है। विश्व में शोध का विषय कुटुंब है। बालक संस्कारी हो, इसके लिए मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा, मीना नौटियाल, रमाकांत पाल, जयेंद्र चमोली, हर्षमणि व्यास, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, रजत सेमवाल, संगीता बिजल्वाण, कीर्ति दत्त नौटियाल और रमेश गुनसोला आदि उपस्थित थे।
Related Stories
September 5, 2026
September 5, 2026
