कोटद्वार ब्यूरो । तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ भेजा गया।एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में जल निगम की तीन, श्रम विभाग और जल संस्थान की दो-दो, समाज कल्याण और राजस्व विभाग से संबंधित पांच-पांच शिकायतें दर्ज हुईं। पार्षद सौरव नौडियाल ने क्षेत्र में किन्नर समुदाय के लोगों की ओर से की जा रही वसूली का मुद्दा उठाया।
