देहरादून (ब्यूरो) : उत्तराखंड के खेल विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान खेल विभाग के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित करने वाली कंपनी पर आरोप है कि उसने विभाग की अनुमति के बिना वेबसाइट के यूजर आईडी, पासवर्ड और अन्य एक्सेस क्रेडेंशियल बदल दिए। इसके चलते विभाग की कई खेल योजनाओं और उनसे जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म तक विभाग की पहुंच प्रभावित होने की बात सामने आई है।
Uttarakhand Sports Portal Access Changed, Players’ Data at Risk
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों के समय खेल विभाग ने खेड़ टेक स्ट्राटेजी प्राइवेट लिमिटेड को पोर्टल और ऐप विकसित करने की जिम्मेदारी दी थी। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म को तैयार करने के बाद इन्हें आईटीडीए के सर्वर पर अपलोड किया जाना था। हालांकि, हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कंपनी की ओर से पोर्टल के यूजर आईडी और पासवर्ड आदि बदले जाने की बात सामने आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव की जानकारी विभाग को पहले से नहीं दी गई थी।
3.50 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का डेटा होने की बात
सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों के डेटा को लेकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी के पास इस समय साढ़े तीन लाख से अधिक खिलाड़ियों का डेटा मौजूद है। आगे पढ़िए..
