रुद्रप्रयाग (ब्यूरो): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित प्रसिद्ध तुंगनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग से सामने आए एक वायरल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में कुछ यात्री एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक महिला यात्री और स्थानीय युवक के बीच हुई कहासुनी से हुई।
Woman on Tungnath pilgrimage subjected to mistreatment
मामला महिला यात्री को रास्ते में कथित तौर पर छूने और उसके साथ अनुचित व्यवहार के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, युवक ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि महिला अचानक असंतुलित होकर खाई की ओर गिरने की स्थिति में पहुंच गई थी और उसने उसे दुर्घटना से बचाने के लिए सहारा दिया था। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों के दावे सामने आए हैं, लेकिन किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला यात्री ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला यात्री स्थानीय युवक पर उसकी अनुमति के बिना छूने और मदद करने के दौरान कथित तौर पर मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाती नजर आ रही है। महिला के आरोपों के बाद मौके पर मौजूद कुछ यात्री नाराज हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में युवक के हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई देने की बात सामने आई है। घटना के दौरान मौजूद किसी यात्री ने पूरे विवाद का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामले ने तूल पकड़ लिया। आगे पढ़िए..
