टिहरी गढ़वाल(ब्यूरो): जनपद टिहरी के कद्दूखाल स्थित सुरकंडा रोपवे में किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में तकनीकी कारणों से पर्यटकों के फंसने की स्थिति बनाई गई और इसके बाद रेस्क्यू टीमों को तत्काल कार्रवाई के लिए सक्रिय किया गया।
Surkanda Ropeway Mock Drill Ndrf Itbp Rescue Tehri Uttarakhand
मॉक ड्रिल के दौरान सबसे पहले रोपवे की रेस्क्यू टीम ने एक पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दूसरे पर्यटक को NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। तीसरे पर्यटक को सुरक्षित निकालने के लिए ITBP और NDRF की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीमों के बीच आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया गया।
अंतिम पर्यटक मिथुन दास को भी किया गया रेस्क्यू
मॉक ड्रिल के दौरान अंतिम पर्यटक मिथुन दास को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद घबराहट के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौके पर मौजूद
मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रही। रेस्क्यू किए गए पर्यटकों को आवश्यकता के अनुसार प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। इस अभ्यास के जरिए यह भी परखा गया कि किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में रेस्क्यू के साथ-साथ घायलों और प्रभावित लोगों को कितनी तेजी से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। आगे पढ़िए..
