मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 97 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। यह धनराशि विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए है। इसमें राज्य के कई जिलों की महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।जनपद टिहरी के नागचौंड शिवालय और डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण को 1.05 करोड़ रुपये मिले। इसकी प्रथम किस्त में 82.62 लाख रुपये जारी किए गए। जनपद उधमसिंह नगर के खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सुंदरीकरण हेतु 1.00 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। इसकी प्रथम किस्त में 60 लाख रुपये की धनराशि का अनुमोदन हुआ। जनपद पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सी०सी० मार्ग निर्माण के लिए 62.19 लाख रुपये की स्वीकृति मिली। इसकी प्रथम किस्त में 37.31 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धौरणखास, जनपद देहरादून में टाइप द्वितीय के 36 आवासों के निर्माण हेतु 2.27 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। नाबार्ड वित्त पोषित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए 61.76 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई।
