केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवा से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए टिकटों की आनलाइन बुकिंग सात सितंबर सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यात्री heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक करा सकेंगे।चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का विशेष महत्व है। पैदल मार्ग की अपेक्षा हेली सेवा से कम समय में धाम पहुंचने की सुविधा मिलने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसके लिए टिकट बुक करते हैं। दूसरे चरण की यात्रा को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि यात्री घर बैठे टिकट प्राप्त कर सकें। अभी यह बुकिंग आगामी 15 दिनों के हेली टिकटों के लिए होगी।दूसरे चरण के तहत केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन 15 सितंबर से शुरू किया जाएगा। इससे उन श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, जो हवाई मार्ग से धाम पहुंचने की तैयारी कर रहे है। ये टिकट वही बुक करा सकते हैं जिन्होंने चारधाम यात्रा के लिए पहले ही पंजीकरण किया हुआ हो।
