देहरादून(ब्यूरो)- पहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही बारिश और देहरादून-मसूरी मार्ग पर आए दिन हो रहे भूस्खलन से मसूरी के होटल उद्योग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।सड़क बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के कारण पर्यटकों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे कई पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं। छोटे-बड़े भूस्खलन की नकारात्मक खबरों के कारण पर्यटक असमंजस में है। गलत सूचनाओं के कारण पर्यटन पर उसका खासा असर पड़ा है।
