सीएम धामी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा, उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी – Vistrit News – Latest Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News Headlines
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई आपदा से जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
पाल में भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएम) ने उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यूएसडीएम के अनुसार अगर उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई किसी व्यक्ति के संबंध में कुछ भी जानकारी साझा करना चाहता है तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।