देहरादून(ब्यूरो)-उत्तराखंड सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ का शुभारंभ करेगी, जिसके तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। यह योजना राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों को सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में घर बैठे मदद करेगी।
उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं। योजना का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
