राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क का शिलान्यास करेंगी. यह जानकारी आज राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में सचिव डॉ राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के अलावा आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में साझा की गई.
