उत्तराखंड के इस शहर में छात्रों के बीच गैंगवार की घटना के बाद लोग भी दंग रह गए हैं। हैरानी की बात है कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट मामले में पुलिस भी हैरान रह गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। धर्मपुर और बालेकी गांव के कुछ छात्र कोचिंग के लिए इकबालपुर आते हैं। इस दौरान किसी बात को लेकर छात्रों में झगड़ा हो गया। छात्रों के एक पक्ष ने दूसरे छात्र के परिजनों की दुकान पर जाकर फायरिंग कर दी।
घटना को अंजाम देकर फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। मामले में धर्मपुर निवासी सतवीर ने अदनान निवासी बालेकी और अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि छात्रों में कोचिंग के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
