उन्नाव लोकसभा से सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A.) सिर्फ अपने हित का गठबंधन है। विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, उससे विपक्ष का असली चेहरा देखा जा सकता है।शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है। मोदी सरकार (Modi Government) पर कोई आक्षेप विपक्ष नही लगा पा रहा है। यही कारण है कि अब विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है।
साक्षी महाराज ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर उठाया सवाल
उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी सवाल उठाया। कहा कि ये सब जमानत वाले लोग हैं, जो अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं। मगर इस गठबंधन की हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष के नेताओं को आड़े हाथ लिया। कहा कि सनातन को मिटाने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ।
