उत्तर प्रदेश के हापुड़ तथा उत्तराखंड के देहरादून, उधम सिंह नगर व अन्य जिलों में अधिवक्ताओं पर की गई उत्पीड़नात्मक कार्यावाही का बार एसोसिएशन ऋषिकेश ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन ऋषिकेश के सदस्यों ने तहसीलदार ऋषिकेश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाना ने कहा कि हापुड़ में पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण हुए लाठीचार्ज का ऋषिकेश के अधिवक्ता घोर विरोध करते हैं। उत्तराखंड के जिला देहरादून में पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे व उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच की जानी जरूरी है।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
उत्तराखंड पुलिस ने काशीपुर, किच्छा, सितारगंज आदि अनेक स्थानों पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता व दुर्व्यवहार किया गया है, जिसकी बार एसोसिएशन ऋषिकेश के समस्त अधिवक्ता धोर निन्दा करते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को देखते हुए अधिवक्ताओं के हित में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने में यह लोग रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, महासचिव नरेश कुमार शर्मा, लाल सिंह माटेला, सुनील पायल, आरती मित्तल, मोहित शर्मा, अभिनव मलिक, अतुल यादव, सुनील नवानी, अजय कथूरिया, अजय ठाकुर, पुष्कर बंगवाल आदि मौजूद रहे।
