देहरादून, ब्यूरो। भारत के प्रमुख कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज अपने डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्म – एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ भारत में वीडियो ओटीटी इकोसिस्टम को उपभोक्ताओं के लिए और अधिक विकल्प देकर, उसे लोकतांत्रिक बनाने और विकसित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है। मीडिया पार्टनर्स एशिया के अनुसार, 2025 तक, भारत का ओटीटी सब्सक्रिप्शन बाजार मौजूदा $500 मिलियन से बढ़कर $2 बिलियन हो जाने की उम्मीद है। यह वृद्धि सब्सक्रिप्शन में लगभग 165 मिलियन के साथ तीन गुना होगी। इन नए सब्सक्रिप्शन का एक बड़ा हिस्सा टियर 2/3 बाजारों के नए उपयोगकर्ताओं से आएगा। कई उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट हाउस ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपने ओटीटी ऐप लॉन्च किए हैं, लेकिन वे मूल्य निर्धारण और वितरण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। वर्तमान में ग्राहकों के लिए, चुनने के लिए दर्जनों ओटीटी मनोरंजन ऐप विकल्प उपलब्ध हैंय जो उन्हें लेटेस्ट कंटेंट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि इसके चलते ग्राहकों को एक साथ कई ऐप्स और सब्सक्रिप्शन मैनेज करने पड़ते हैं। एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का लॉन्च, भारत के डिजिटली जुड़े ग्राहकों की बढ़ती तादाद के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग मनोरंजन की रोमांचक दुनिया में नए द्वार खोलता है, इसके नवीनतम लॉन्च के साथ ग्राहक जो मांग करते हैं, वह उसकी पूर्ति करता है।