-ग्राहकों को साइबर इनश्योरेंस’ की सुविधा देने के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ की साझेदारी
देहरादून, ब्यूरो। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध इनश्योरेंस सॉल्युशन्स की विस्तृत श्रृंखला का विस्तार करते हुए, आईसीआईसीआई लोमबर्ड जनरल इनश्योरेंस’ कंपनी के साथ साझेदारी में साइबर इनश्योरेंस’ की पेशकश की है। डिजिटल पेमेंट्स और लेनदेन में वृद्धि से ऑनलाइन फ्रॉड में भी वृद्धि हुई है और यह प्रक्रिया तेजी से जटिल होती जा रही है। आईसीआईसीआई लोमबर्ड का साइबर इनश्योरेंस’ सॉल्युशन्स ग्राहकों को बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से आइडेंटिटी थेफ्ट, फिशिंग या ईमेल स्पूफिंग आदि के जरिये होने वाली संभावित वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके मिनटों में इस साइबर इनश्योरेंस’ पॉलिसी को खरीद सकते हैं। यह इनश्योरेंस’ शून्य प्रतीक्षा अवधि के साथ आता है और उपयोगकर्ताओं को पॉलिसी अवधि के दौरान चुनी गई बीमित राशि की सीमा के भीतर कई बार कई दावे करने की सुविधा देता है। यह इनश्योरेंस ग्राहक को धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए 90-दिन की खोज अवधि और उसके बाद सात-दिन की रिपोर्टिंग अवधि प्रदान करेगा। इसका मतलब यह है कि यदि बीमाधारक को लेन-देन की तारीख से 90 वें दिन तक अपने कार्ड या खाते से संसाधित एक अनधिकृत लेनदेन का पता चलता है, तो भी वे अगले सात दिनों में जारीकर्ता बैंक या मोबाइल वॉलेट कंपनी को इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के कार्यकारी निदेशक संजीव मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने घर और कार्यस्थल के बीच की सीमा रेखा को खत्म सा कर दिया है। कई कंपनियों द्वारा वर्क फ्रॉम होम को सामान्य बनाने के साथ, प्रचुर मात्रा में डेटा को खुले डोमेन में स्थानांतरित किया जा रहा है, इसलिए संवेदनशील जानकारी आज पहले से कहीं अधिक असुरक्षित है।