देहरादून,ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने क्लेमनटाउन में एक अधिकारी की ओर से जमीन कब्जाने के प्रकरण में एसआईटी गठित करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एसआईटी डीआईजी गढ़वाल की निगरानी में बनी है। कहा की भाजपा की इस पूरे प्रकरण पर पैनी नजर है और इसके दोषी और संलिप्त पक्षों को बख्शा नहीं जायेगा।