पालिका कर्मी और युवक के बीच हुई बहस, विवाद बढ़ा तो फिर जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – Vistrit News – Latest Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News Headlines
मसूरी के भगत सिंह चौक पर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। पालिका कर्मी और स्थानीय युवक के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले, जिससे चौक पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मसूरी(ब्यूरो) –भगत सिंह चौक स्थित मालरोड बैरियर पर शनिवार सुबह नगर पालिका कर्मचारी और स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। चौक पर काफी देर तक हुई मारपीट के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कुलड़ी पुलिस चौकी ले गई।