देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का संदेश दिया। उनका जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है।
HNS News
देहरादून, ब्यूरो। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। अभियान के बाद यदि कोई राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त हो जाता है तो कोई भी व्यक्ति सम्मान के साथ उसे नगर निगम कार्यालय या जोनल कार्यालय में जमा करवा सकता है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। मुख्य कार्यालय में मनमोहन सिंह रावत, राजपुर में अनिल काला, आरकेडिया में विक्रम चौहान, मोथरोवाला में वृजमोहन नौटियाल, हर्रावाला में अभिषेक कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देहरादून, ब्यूरो। ओलंपस हाई ने स्कूल परिसर में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधन निदेशक डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें ग्रुप ए (कक्षा 3 और 4) में, पहला स्थान अद्विता बडोनी ने हासिल किया, जबकि दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः काव्य जैन और आराध्या राजपूत को दिया गया। ग्रुप बी (कक्षा 5 और 6) में, सिद्धांत जैन को पहला स्थान दिया गया, दूसरा पुरस्कार नवल कुमार को दिया गया और तीसरा स्थान रिद्धि गोयल को दिया गया। ग्रुप सी (कक्षा 7 और 8) में, आदित्य राज पहले स्थान पर रहे, जबकि अभिजीत रावत और कपिश मंद्रवाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।...
हरिद्वार, ब्यूरो। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी दो दिन 18 और 19 अगस्त गुरुवार-शुक्रवार को बताई गई है। जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रक्षाबंधन की तरह इस बार जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। ऐसे में कोई 18 अगस्त को जन्माष्टमी बता रहे हैं तो कोई 19 अगस्त को। ऐसे में किस दिन जन्माष्टमी मनानी चाहिए और किस दिन जन्माष्टमी का व्रत करना चाहिए, इस पर पंडित मनोज शास्त्री ने पूरे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है। जन्माष्टमी का त्योहार गृहस्थ लोगों के लिए 18 अगस्त है और वहीं मठ मंदिरों में और जहां पर भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। वहां पर 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात्रि में अष्टमी के दिन 12 बजे हुआ था। ऐसे में जो व्रत रखते हैं उन्हें अष्टमी तक व्रत रखने का ही ग्रंथों में विधि-विधान है और 12 बजे पूजा करके अपने व्रत को खोलना चाहिए। इसीलिए 18 अगस्त के दिन व्रत की जन्माष्टमी गृहस्थ जीवन वाले मना सकते हैं। वहीं जब अगले दिन गोकुल में श्री कृष्ण के जन्म की सूचना गई थी तो जन्माष्टमी का त्योहार बनाया गया था। इसीलिए मठ मंदिरों इत्यादि में अष्टमी के अगले दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है। इसीलिए सभी मठ मदिरों में संतों द्वारा 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रान्ति की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही अच्छी फसलों तथा अच्छे स्वास्थ की कामना से जुड़ा पर्व भी है। हमारे पर्व हमें अपनी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ने की भी प्रेरणा देते हैं। अपने इन पर्वाे की परम्परा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।
देहरादून, ब्यूरो । दून मानसून 10 रन का दूसरा संस्करण आज मानसून का जश्न मनाने और 75वें...
देहरादून, ब्यूरो । होली एंजल स्कूल माजरी के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए हर...
देहरादून, ब्यूरो । आर्य समाज मंदिर अपर नत्थनपुर में ग्रामवासियों ने रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव...
रूद्रपुर्/देहरादून, ब्यूरो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जेसिस पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड़, रुद्रपुर में उत्तरांचल...
देहरादून, आजखबर। स्वतंत्रता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के...
