देहरादून, ब्यूरो। अवैध खुखरी के साथ डालनवाला थाना पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि चेकिंग के दौरान बन्नू स्कूल के पास से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। दोनों से अवैध खुखरी मिली। आरोपियों की पहचान अनुज (22) पुत्र गोपाल निवासी शीतला विहार, अजबपुर खुर्द और सचिन रावत (22) पुत्र दिनेश रावत निवासी लेन सात, गणेश विहार के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।