देहरादून, ब्यूरो। कोविड 19 की चुनौतियों से उबरकर रियल्टी सेक्टर में जोरदार डिमांड देखने को मिल रही है। डिमांड बढ़ने से रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. वही हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में आईआईएफएल के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च अनुज गुप्ता का कहना है कि मेटल और कमोडिटी की कीमतें बढ़ने के चलते रीयल एस्टेट कंपनियां प्रोजेक्ट की कीमतें बढ़ा रही हैं, जिससे आगे यह सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकता है. इनके कुछ शेयर डबल डिजिट में हाई रिटर्न दे सकते हैं. रियल्टी शेयरो में जैसे केबीसी ग्लोबल, डीएलएफ की बात करे तो इसमें कुछ समय से सस्टेनियल वॉल्यूम देखने को मिल रहा है. यह संकेत है कि शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम शुरू हो रहा हैं
सरकार के अफोर्डेबल हाउस पर फोकस का भी फायदा सेक्टर को मिलेगां आगे डीएलएफ,गोदरेज प्रोपर्टीस, ओर केबीसी ग्लोबल, जैसे शेयर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। देश में कोरोना वायरस महामारी का असर जिस सेक्टर पर सबसे ज्यादा पड़ा, उसमें रियल्टी सेक्टर भी है. हालांकि अब कोविड 19 की चुनौतियों से उबरकर इस सेक्टर में जोरदार डिमांड देखने को मिल रही है. डिमांड बढ़ने से रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच मेटल, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले अन्य कच्चे माल की बढ़ रही कीमतों से भी सेक्टर को सपोर्ट मिल रहा है।