रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भले ही 10 मार्च को सार्वजनिक हो जाएंगे। अभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए भगवान की शरण में हैं। मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर जीत के लिए मन्नतें मांगी जा रही है। मतदाताओं ने जो काम करना था वह कर लिया, बस अब प्रत्याशी अपनी किस्मत और भगवान के आशीर्वाद के सहारे उम्मीदों में बैठा है।
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ विधानसभा से 13 और रुद्रप्रयाग विधानसभा से 12 प्रत्याशियों के भाग्य फिलहाल ईवीएम में कैंद है। एक ओर प्रत्याशी अपने पक्ष में पड़े वोट के लिए कार्यकर्ता और समर्थकों से निरंतर बूथ मैनेजमेंट के चलते जानकारी जुटा रहे हैं वहीं जीत-हार के समीकरणों पर भी गहनता से चर्चा कर रहे हैं। किस बूथ पर कैसी स्थिति रही होगी, कितना वोट किस प्रत्याशी को पड़ा इस पर भी अपने स्तर से समीकरणें बैठाई जा रही है। प्रत्याशी घर, कार्यालय और अनेक स्थानों पर लोगों से चर्चा भी कर रहे हैं ताकि अपनी चुनावी स्थिति की वास्तविक जानकारी के करीब पहुंच सके। केदारनाथ विस में 65.03 और रुद्रप्रयाग विधानसभा में 59.24 फीसदी मतदान हुआ है इसमें प्रत्याशी अपनी वोट को लेकर गणित में उलझे हुए हैं। दोनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, भाकपा, माकपा सहित अन्य दल अपनी जीत के लिए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से फीडबैक जुटा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर प्रत्याशी सुबह-सांय पूजा अर्चना कर जीत की मन्नतें मांग रहे हैं। कई मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया जा रहा है। हालांकि उनके भाग्य के फैसले पर 10 मार्च को ही जीत-हार की मुहर लगनी है।
Related Stories
September 5, 2026
September 5, 2026
