अल्मोड़ा ब्यूरो । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय डोल में खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
खंड संयोजक संजय दत्त भट्ट के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जबकि कार्यक्रमाध्यक्ष स्वामी कोपलेश्वरानन्द प्रबंधक कल्याणिका आश्रम डोल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में अपने ज्ञान, प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं
