देहरादून ब्यूरो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सरकार ने बनबसा में बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं विधानसभा सत्र गैरसैंण में कराने की तैयारी भी चल रही हैसरकार की कैबिनेट बैठक चार अक्तूबर को पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा है। दूसरी ओर, विधानसभा सत्र 22 से 24 अक्तूबर के बीच गैरसैंण में कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है।सचिवालय स्तर पर बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक की तैयारियों का असर नजर आया। बैठक चार अक्तूबर को सुबह 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन समेत कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। खास बात ये है कि चूंकि चंपावत मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए आगामी चुनाव के मद्देनजर यह अहम मानी जा रही है।
