उत्तरकाशी ब्यूरो 33 केवी लाइन से ग्रामीणों को खतरा, हादसे का बना रहता है खतरा
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर गांव में ग्रामीणों के खेतों और मकानों के बेहद करीब से गुजर रही 33 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन खतरे का सबब बनी है। लाइन खेतों के इतने नजदीक से गुजर रही है कि ग्रामीणों को हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन से लंबे समय से खतरा बना हुआ है। कई बार लाइन टूटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इन दिनों ग्रामीण खेतों में धान की कटाई और मंडाई के काम में जुटे हैं। ऐसे में खेतों के बेहद करीब से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन से हादसे का खतरा और बढ़ गया है।
