हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर मार्ग स्थित टांडा जंगल में पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर परिजनों का पता लगाने में जुटी।
रुद्रपुर मार्ग पर टांडा जंगल में बाइक पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रात में शहर की तरफ लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में मृतकों के ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा क्षेत्र के फुलसुंगा निवासी होने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों की शिनाख्त में जुटी है।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बाइक के रजिस्ट्रेशन पते के आधार पर टीमें उनके परिजनों का पता लगा रही हैं।
