- कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बलिया निवासी विक्की खरवाल दिल्ली में रहकर पेंट का काम करता था। वह अपने 22 वर्षीय मौसेरे भाई राहुल के साथ कैंची धाम जाने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली से निकला था। बताया गया कि बाइक पहले उसका दोस्त चला रहा था, लेकिन बाद में विक्की ने बाइक की कमान संभाल ली। 13 सितंबर को सिडकुल चौक के पास अचानक सामने आए गोवंश से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
