आपदा अधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त भू-स्खलन की घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 10 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 13 लापता व्यक्तियों की खोजबीन कार्य जारी है। खोजबीन अभियान में एसडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें शामिल हैं।