देहरादून, ब्यूरो। न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, एक प्रमुख निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी और भारत में क्षमता के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, ने भारतीय बाजार के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अपनी स्थापित व्यापार रणनीति के साथ अपने निवेश और विस्तार योजनाओं की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी अपने सभी बाजारों में सीमेंट की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाए रखने को प्राथमिकता दे रही है। न्युवोको अपने बाजार आधार में विविधता लाने और व्यावसायिक जोखिम को कम करने की इच्छा के साथ सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। रिस्दा और निंबोल सीमेंट प्लांट्स में किं्लकर क्षमता बढ़ाने के लिए चल रही बाधाओं को दूर करने वाली परियोजनाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा, भिवानी, हरियाणा में ब्लेंडिंग यूनिट को उत्तर में डबल बुल सीमेंट ब्रांड के सफल लॉन्च और क्षेत्र में कंपनी के मौजूदा चौनल का लाभ उठाने के लिए ग्राइंडिंग यूनिट में अपग्रेड किया जाएगा। यह उत्तर भारत के काफी अधिक विकास वाले बाजारों में बढ़ रही मांग को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन प्रदान करेगा। साइट पर मौजूदा बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित पूंजीगत व्यय के साथ परियोजनाओं को चालू करने में तेजी लाने में मदद करेगा। डिबॉटलनेकिंग और अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट सामूहिक मात्रा में उपलब्धता को लगभग 2.4 एमटीपीए बढ़ा देंगे और इसमें लगभग 400 करोड़ रुपये के कुल पूंजीगत खर्च शामिल है। कंपनी अपने स्थिरता लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए रिस्दा और निंबोल सीमेंट संयंत्रों में वैकल्पिक ईंधन (फ्यूल) सामग्री प्रबंधन सुविधाएं स्थापित कर रही है। उक्त परियोजनाओं में करीब 50 करोड़ रुपए का पूंजीगत खर्च तय किया गया है। विकास रणनीति के एक अभिन्न अंग के रूप में, कंपनी उच्च क्षमता के लिए आर्किटेक्चर के साथ पहले चरण में गुलबर्गा में 6000 टीपीडी क्लिंकर क्षमता के ग्रीनफील्ड विस्तार में शामिल करेगी। साइट पर कंपनी के पास पहले से ही चालू चूना पत्थर की खदान है। नई सुविधा से पश्चिमी और मध्य भारत के बाजारों में कंपनी के पदचिह्नों का विस्तार करने में मदद मिलेगी। परियोजना के पहले चरण के लिए पूंजीगत व्यय लगभग 1500 करोड़ रूपए है। विस्तार परियोजना के लिए आधार वित्त वर्ष 23 में निर्धारित किया गया है।