देहरादून, ब्यूरो। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जिला स्तर का कोटा समाप्त किए जाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का सोमवार को जिला अधिकारी मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि दल का यह बिल्कुल साफ मानना है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जिला स्तरीय कोटा खत्म होने से पहाड़ के युवाओं को नुकसान उठाना पड़ेगा।
उत्तराखंड क्रांति दल का साफ मानना है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह पहाड़ के साथ अन्याय होगा और उत्तराखंड क्रांति दल इस अन्याय को सहन नहीं करेगा और हमें मजबूरन सड़कों पर उतर कर इसके लिए व्यापक विरोध करना पड़ेगा। उम्मीद है उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलग राज्य बनाए जाने की अवधारणा की अनुरूप अपने निर्णय पर पुनर्विचार करके पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जनपदों का कोटा पूर्ववत ही रहने देंगे।