टिहरी, ब्यूरो। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में विकास भवन सभागार नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिक, सैनिक विधवा एवं सैनिक आश्रितों के हितों को लेकर पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम अनुपालन आख्या, वर्ष 2021-22 के क्रिया कलाप तथा जिला सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं आदि को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह, कर्नल(से.नि.) बी.एस.पुण्डीर, डीआईसी ईसीएचएस कर्नल(से.नि.) आर.एस. कण्डवाल, कोषाधिकारी नमिता सिंह, जीएम (डीआईसी) महेश प्रकाश, एसीएमओ डॉ. दीपा, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, ब्लॉक प्रतिनिधि जौनपुर बलवीर चन्द, जाखणीधार सुबेदार रिटायर्ट दुर्गा सिंह नेगी, प्रतापनगर सूबेदार रिटायर्ड भगवान सिंह सहित पूर्व सैनिक संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।