देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड विधानसभा के 14 जून से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के बजट सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सत्र के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को भी जल्द पूरा करने को कहा।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक विधानसभा के पास माननीय सदस्यों के कुल 502 तारांकित एवं तारांकित प्रश्न प्राप्त हो चुके हैंद्य इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को सत्र शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से चलाए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा कीद्य उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवस्थाओं में व्यवधान ना हो इसके लिए अधिकारी चौक चौबंद व्यवस्था बनाकर रखें एवं किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका ना देंद्य उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि किसी भी माननीय विधायक के साथ ऐसा व्यवहार ना हो कि जिससे उनमें कोई नाराजगी उत्पन्न होद्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को आपसी समन्वय के साथ सत्र को सुचारू रूप से चलाना है जिससे कि सत्र के दौरान जनमानस एवं उत्तराखंड के विकास से संबंधित विषयों पर सदन में चिंतन मंथन हो सकेद्य इस दौरान अधिकारियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष को सत्र शांतिपूर्वक चलाए जाने के लिए अपने पूर्ण सहयोग की बात कही। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आईजी इंटेलिजेंस एपी अंशुमान, एडीजीपी वी मुरुगेशन, सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ शैलजा भट्, जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह, सचिव वीके सुमन, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, सुरक्षाधिकारी प्रदीप गुणवंत आदि आधिकारी मौजूद थे।
