देहरादून, ब्यूरो। टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने जियोफाइबर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 22 अप्रैल से “एंटरटेनमेंट बोनांजा” लॉन्च करने की घोषणा की है। दरअसल जियोफाइबर के 399 रू और 699 रू के प्लान्स बेसिक इंटरनेट प्लान्स थे, जिनमें 30 और 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलती थी। अब रिलायंस जियो ने इन प्लान्स के साथ एंटरटेनमेंट परोसने का ऐलान किया है। इन नए प्लान्स का फायदा नए व मौजूदा दोनों ग्राहक उठा सकते हैं।
घोषणा के मुताबिक यूजर्स 399 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले अनलिमिटेड हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान के साथ 100 या 200 रू प्रतिमाह अतिरिक्त भुगतान करके 14 ओटीटी ऐप्स का मजा उठा पाएंगे। 100 रू अतिरिक्त दे कर ग्राहक जियो के एंटरटेनमेंट प्लान का लाभ ले सकेंगे जिसमें उन्हें 6 एंटरटेनमेंट व्ज्ज् ऐप मिलेंगे। 200 रू के एंटेरटेनमेंट प्लस प्लान में 14 ऐप शामिल किए गए हैं।