पौड़ी, ब्यूरो। जनपद पौड़ी में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के 1966 विद्यालयों में आगामी 20 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री जिले में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग कर नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत जीजीआईसी श्रीनगर में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रवेशोत्सव में विधायक, त्रि-स्तरीय पंचायत व निकाय क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, पीटीए पदाधिकारी, एसएमसी पदाधिकारी, अभिभावक प्रतिभाग करेंगे। कहा जिले में दो-तीन साल के अंतराल में बंद हो चुके आठ प्राथमिक विद्यालयों का पुनरू संचालन शुरू हो गया है। इन विद्यालयों में प्रवेशोत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।