देहरादून, ब्यूरो। क्लेमनटाउन थाने में 25 फरवरी को दर्ज हुई तीन दुकानों में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि भरत तनेजा की तहरीर पर उनकी और पड़ोसी की दुकान में चोरी को लेकर केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि चोरी में झील तिराहा टर्नर रोड के पास से दो आरोपी गिरफ्तार किए है। हसीन (23) पुत्र मारूफ व समून (26) पुत्र वाजिद दोनों निवासी भरौंदीपुर थाना बिजनौर के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ जिला बिजनौर में चोरी के केस दर्ज हैं।
