देहरादून(ब्यूरो) उत्तराखंड में लंपी त्वचा रोग ने दस्तक दे दी है, जिससे राज्य का पशुपालन विभाग अलर्ट पर है। जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। लंपी से नैनीताल जिले में एक बछड़े की मौत हो चुकी है।पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. उदय शंकर के मुताबिक राज्य के छह जिलों देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में अब तक 635 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 269 नमूने जांच के लिए बरेली भेजे गए थे। विभाग को अब तक 55 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
