उत्तराखंड से मानसून सामान्य रूप से सितंबर के अंतिम सप्ताह में विदा हो जाता है। विदाई का माह प्रारंभ हो चुका है और इस बेला के आरंभ में ही मेघ जमकर बरस रहे हैं। शुरुआती दो दिन में सामान्य से तीन गुना तक वर्षा हो चुकी है। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के साथ ही आफत बरसने से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।
