देहरादून(ब्यूरो) –उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच कई इलाकों में मुश्किल खड़ी हो गई। हरिद्वार में बाजारों और सड़कों पर जलभराव हुआ, जबकि देहरादून में टोंस नदी उफान पर है। वहीं सेलाकुई में स्वारना नदी के तेज बहाव से पुल और सड़क को नुकसान पहुंचा है।
सेलाकुई में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव से देहरादून-पांवटा राजमार्ग के पुल का बेस क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा रामपुर-चोई बस्ती की सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी के बहाव में बह गया। सड़क का हिस्सा बहने से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे क्षेत्र के तीन हजार से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
