Related Stories
November 29, 2025
देहरादून (ब्यूरो )-उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून वी.के. ढौडियाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं बड़ी अभिरुचि के साथ प्रतिभाग किया।