जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि विगत 3 अगस्त को गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 15 लोगों का खोजबीन अभियान जारी है।खोजबीन अभियान के दौरान 15 लापता चल रहे लोगों में से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिसमें एक की पहचान चंद्रकामी उम्र-26 वर्ष निवासी नेपाल मूल की निवासी है। वहीं एक और व्यक्ति का शव रामपुर मंदाकिनी के किनारे बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आपदा अधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त भू-स्खलन की घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 10 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 13 लापता व्यक्तियों की खोजबीन कार्य जारी है। खोजबीन अभियान में एसडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें शामिल हैं।