पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं ने तीज महोत्सव उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश कर संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में पूजा जोशी को मिस तीज के खिताब से नवाजा गया।सोमवार को पुलिस लाइन में तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला चिकित्सालय की डॉ. हेमा रावत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की नृत्य, मेंहदी, रैंप वॉक, कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। डांस प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल विनिता कुटियाल ने प्रथम, दीपा आगरी ने द्वितीय, सीमा मतवाल तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेंहदी प्रतियोगिता में अनीता रावत ने प्रथम, दृष्टि कोरंगा ने द्वितीय, प्रेमा आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेहतरीन पकवान तैयार कर तारा देवी कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता की विजेता रहीं। वहीं पूजा जोशी को मिस तीज का खिताब मिला। यहां महिला एसआई बरखा कन्याल, थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या, हेमा कार्की, प्रेमा आर्या, जमुना दरियाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
